ads header

Breaking News

रंग पंचमी पर अर्चना गुड्डू सिंह का नगर की महिलाओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम शानदार रहा।*

 छतरपुर होली पर आमतौर पर पुरुष वर्ग को होली मनाते देखा जाता है लेकिन अब महिला सशक्तिकरण की मिसाल देता आज का होली मिलन कार्यक्रम सामाजिक एकता का बड़ा संदेश देता है।

रंग पंचमी के दिन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह के बुलावे पर शहर व आसपास की सैकड़ों महिलाएं छतरपुर के शहनाई गार्डन में होली मिलन कार्यक्रम में पहुंची थी।
महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को खूब रंग लगाया और होली के गानों पर जमकर ठुमके भी लगाए।
घरेलू कामकाज में सदा व्यस्त रहने वाली यह महिलाएं आज किशोरों जैसा व्यवहार कर रही थी मानो उनका बचपन वापस लौट आया हो सभी एक दूसरे को गले लगाते , रंग लगाते गानों पर झूम रहे थे और यह कह रहे थे कि होली का त्यौहार सच में आपसी एकता और भाईचारे का त्यौहार है जिसमें लोग आपस के मनमुटाव भुलाकर एकसाथ एक रंग हो जाते हैं। 
आज के इस कार्यक्रम में अर्चना गुड्डू सिंह के बुलावे पर शहर के लगभग सभी वर्गों से और परिवारों से महिलाएं पहुंची थी सब ने एक साथ होली का पर्व मनाया और उसके बाद जलपान भी एक साथ ही ग्रहण किया इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री ललिता यादव , छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया समेत नगर के कई प्रतिष्ठित महिलाओं ने पहुंचकर सभी के साथ होली खेली।
इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक अर्चना गुड्डू सिंह ने सभी मेहमानों का धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि हम महिलाएं यह हमेशा से समझती हैं कि घर में अपनी जिम्मेदारी है किस प्रकार निभानी है परिवार को हमेशा अपना समय देने की वजह से हम खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते और इसीलिए रंग पंचमी पर यह होली मिलन कार्यक्रम रखा गया था ताकि हम सब महिलाएं एक दूसरे के सुख दुख में को बांट कर रंगों की इस होली में अपने बचपन को एक बार फिर जी सकें सभी महिलाएं हमेशा से ही मुझे ऐसे ही प्रेम और आशीर्वाद देती आई हैं मैं सभी का धन्यवाद करती हूं।



No comments