ads header

Breaking News

दिव्य माहौल में होगा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गृहस्थ संत दद्दा देवप्रभाकर शास्त्री के शिष्यों ने लिया निर्णय

 छतरपुर। शहर के पंडित देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज में आगामी 24 मार्च से होने जा रहे शिव परिवार, मां सरस्वती एवं गृहस्थ संत श्री दद्दाजी, जिज्जीबाई की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेजी से आरंभ कर दी गई हैं। गृहस्थ संत दद्दाजी के छतरपुर शिष्य मंडल ने इस धार्मिक विधान को दिव्य बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया जिसमें विभिन्न निर्णय लिए गए।

स्थानीय सिंचाई कॉलोनी स्थित मरई माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में दद्दा शिष्य मंडल के सदस्य हरनारायण शुक्ला, अशोक दीक्षित, हरगोविंद गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, ओमप्रकाश तिवारी, अटल बसेंडिय़ा, प्रदीप खरे, विजय अग्रवाल, अनुराग अरजरिया, राजकिशोर तिवारी, महावीर श्रीवास्तव, बृजेंद्र सक्सेना, प्रमोद तोमर, केएन तिवारी, पुरूषोत्तम अग्रवाल, जमुना पाण्डेय, अवधेश द्विवेदी, राघवेन्द्र पटैरिया, दिनेश शुक्ला एवं समस्त दद्दा शिष्य मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के आरंभ में व्हीएव्ही ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर अशोक दीक्षित ने बताया कि पंडित देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज के केम्पस में आकर्षक और भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है जिसमें शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके साथ ही कॉलेज के अंदर बीच अहाते में माता सरस्वती, गृहस्थ संत दद्दाजी एवं जिज्जीबाई की प्रतिमाओं को डॉ. अनिल शास्त्री कूंडाधाम के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ स्थापित किया जाएगा। सभी सदस्यों ने इस धार्मिक विधान में प्राण-पण से सक्रिय भागीदारी निभाने की सहमति व्यक्त की।

No comments