ads header

Breaking News

आस्था ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया NEWS


आस्था ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाया




 बडामलहरा। एमपी बोर्ड ने गुरुवार को हाईस्कूल और हाई सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें आस्था सिंह राजपूत ने कक्षा 10 वीं में प्रदेश की प्रवीण सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। होनहार छात्रा को नगर के प्रबुद्धजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।           

   आस्था सिंह राजपूत नगर बडामलहरा के वार्ड क्रमांक 01 की रहनें वाली हैं और वह इस समय नीट की तैयारी कर रहीं है। कक्षा 10 वीं में उन्होनें 492 अंक हासिल किए उनके पिता राजेंद्र राजपूत ने कहा कि, बेटी की लगन व गुरुजनों के प्रयास उत्कृष्ट परिणाम हासिल हुआ है। आस्था की मां सुनीता राजपूत नगर के शा माध्यमिक शाला में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्रयरत है उन्होनें कहा कि, छात्र-छात्राओं के इसी तरह पढाई करना चाहिए जिससे परिवार, नगर व क्षेत्र का नाम रोशन हो।





दीपक तिवारी बड़ामलहरा

No comments