ads header

Breaking News

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बगहा, सतना में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का किया सम्मान निशुल्क हेल्थ चेक अप कैंप की दी गई जानकारी * सितपुरा विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण*

 सतना 1अगस्त!  पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन करने के अभियान में विद्यालय स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

    सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी कुमार पाठक द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया।सोमवार प्रातः शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बगहा एवं न्यास कार्यकर्ताओं  ने वीणा वादिनी माता सरस्वती पूजा माता की वंदना के उपरांत दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के अध्ययन कर रहे हैं  उनमें कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं गृह विज्ञान संकाय के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

   सेवा न्यास की ओर से प्रमुख वक्ता श्रीमती मनीषा सिंह ने न्यास की गतिविधियों से विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को अवगत कराया।हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना, मेडिकल हेल्थ चेक अप कैंप, व्याख्यानमाला, बाल आपटे स्मृति वाचनालय  के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैसा कि आपको विदित है कि न्यास के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। आगामी 6 एवं 7 अगस्त को निशुल्क हेल्थ चेक अप कैंप सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर में आयोजित किया गया है। ऑनलाइन के माध्यम से या अपने एंड्राइड मोबाइल से पहले आओ -पहले पाओ की तर्ज पर आप अपना पंजीयन करवा सकते हैं। 

    सेवा न्यास के द्वारा शहर  को हरा भरा रखने के लिए अपना सपना - हरा भरा सतना,  अभियान चलाया जा रहा है। आप अपने जन्म दिवस पर एक वृक्ष लगाने का संकल्प लें ।न्यास परिवार द्वारा रोपित किए गए पौधों को 5 वर्षों तक उसकी सेवा की जाती है। उसमें पानी व खाद रखरखाव देखभाल न्यास कार्यकर्ता ग्रीन एंबुलेंस के माध्यम से करते हैं।  

  इसी कड़ी में शहर व विद्यालय का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। 

   उन्होंने आगे बताया कि सेवा न्यास की टीम ने  सतना शहर के 10 विद्यालयों का चयन किया है।

   आज कक्षा दसवीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा मुस्कान डोहर, रिया दहायत को मेरिट में स्थान प्राप्त करने पर मेधावी छात्रा का सम्मान किया गया। कक्षा ग्यारहवीं कला समूह में उच्च अंक अर्जित करने के लिए प्रसून मिश्रा, विज्ञान समूह अमन कुशवाहा, आंचल प्रजापति,  कॉमर्स समूह में प्राची दहिया, सुहानी सिंह परिहार का सम्मान किया गया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 

       सम्मान पाकर प्रतिभावान छात्र छात्राएं खुशियों उमंग के साथ चेहरे चमकने लगे। 

  इस सम्मान समारोह में चयनित प्रत्येक छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, न्यास पंचम पुष्प पुस्तक , दीवाल घड़ी एवं स्मृति चिन्ह दिए गए।  

  इसी कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य अश्विनी कुमार पाठक का भी सम्मान, सेवा न्यास द्वारा किया गया। सेवा न्यास का मानना है कि छात्रों को गढ़ने में शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए शिक्षकों का भी सम्मान करना चाहिए।

   *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सितपुरा में हुआ वृक्षारोपण *


आगामी समय पर आयोजित दो दिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप हेतु पर्चा वितरण कर जनजागरण किया गया। विद्यालय परिसर में प्राचार्य व छात्रों में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के हरा भरा सतना अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। मनीषा सिंह ने कहा कि आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित  करें। 

     कार्यक्रम का संचालन राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया। 

कार्यक्रम के अंत में लवकुश सिंह बघेल ने आभार व्यक्त किया। 

 इनकी रही उपस्थिति 

 रघुवंश प्रसाद मिश्रा, मुद्रिका प्रसाद शुक्ला, भास्कर पांडे ,बद्री प्रसाद गौतम, हरीश गौतम, श्रीमती आशा गर्ग, अशोक कुमार कोरी, अरुणेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, श्रीमती कुंदन सिंह, विमलेश कुमार प्रजापति, मधु शास्त्री, कमलेश कुमार निगम, ओमप्रकाश तिवारी, श्रीमती वर्षा तिवारी, रेवा मिश्रा, डॉक्टर प्रियंका शुक्ला, रामचंद्र यादव , राजेश कुमार सोनी, श्रवण कुमार सोनी, सुजीत कुमार गर्ग,  नितिन गर्ग , रश्मि सैनी, संजीता सैनी, शिवम माली, शिवम शुक्ला व न्यास कार्यकर्ता तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।







No comments