ads header

Breaking News

पूर्व मंत्री ललिता यादव को पदोन्नत कर बनाया भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष

     छतरपुर, 29 अप्रैल। शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रह चुकीं छतरपुर की पूर्व विधायक श्रीमती ललिता यादव को भारतीय जनता पार्टी ने पदोन्नत कर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया है। वे अभी भाजपा के प्रदेश मंत्री का दायित्व निभा रहीं थीं।

     भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवान दास सबनानी ने शनिवार को नियुक्ति आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने योगेश ताम्रकार के सतना महापौर निर्वाचित होने से रिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्रीमती ललिता यादव को सौंपी है। श्रीमती ललिता यादव को उपाध्यक्ष बनाए जाने से रिक्त प्रदेश मंत्री के पद पर ग्वालियर के लोकेंद्र पाराशर को नियुक्त किया गया है। ग्वालियर के ही आशीष अग्रवाल अब लोकेन्द्र पाराशर की जगह प्रदेश मीडिया प्रभारी होंगे।
     श्रीमती ललिता यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रीमती ललिता यादव को बधाई दी है।

No comments