ads header

Breaking News

गृहस्थ संत डॉ. अनिल शास्त्री आए, यज्ञशाला में हुआ मिट्टी पूजन असंख्य शिवलिंग निर्माण रूद्राभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

 छतरपुर। गृहस्थ संत डॉ. अनिल शास्त्री के सानिध्य में शुक्रवार से शहर के पंडित देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज में शिव परिवार, मां सरस्वती एवं गृहस्थ संत श्री दद्दाजी, गुरूमाता छोटी जिज्जी की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का श्रीगणेश किया जाएगा। गुरूवार को गृहस्थ संत डॉ. अनिल शास्त्री छतरपुर पहुंचे तो उनकी जोरदार अगवानी की गई। उन्होंने यज्ञशाला में मिट्टी पूजन के साथ धार्मिक महोत्सव की औपचारिक शुरूआत की।

पंडित देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज एवं दद्दा शिष्य मंडल के सौजन्य से ग्राम गठेवरा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में 24 मार्च से शुरू होने जा रहे असंख्य शिवलिंग निर्माण रूद्राभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए गृहस्थ संत डॉ. अनिल शास्त्री गुरूवार को छतरपुर आए तो उनकी सागर रोड, पन्ना रोड स्थित रूद्राक्ष होटल एवं ग्राम गठेवरा तिराहे पर जोरदार अगवानी की गई। संस्थान पहुंचने पर व्हीएव्ही ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर अशोक दीक्षित, महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित, वरिष्ठ इंका नेता विनोद दीक्षित, सचिव श्रीमती सरोज जैन, प्राचार्य डॉ. जे. सोनी, राकेश दीक्षित, शुभम दीक्षित, दद्दा शिष्य मंडल से पत्ते शुक्ला, केएन तिवारी, अटल बसेंडिया, प्रदीप खरे, ओमप्रकाश तिवारी, विनोद अग्रवाल, राजकिशोर तिवारी, राजीव दुबे सहित प्रोफेसर्स स्टाफ ने स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात गृहस्थ संत श्री शास्त्री ने यज्ञ शाला के समक्ष मिट्टी का पूजन कर विशाल धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ पूरन महाराज, कालका महाराज, अशोक पाठक विशेष रूप से मौजूद रहे। 24 मार्च शुक्रवार से पंचांग पूजन, जलाधिवास, मंडप स्थापना के साथ ही धार्मिक विधान का श्रीगणेश किया जाएगा। प्रतिदिन असंख्य शिवलिंग निर्माण सुबह 7.30 से 11 बजे तक, सुबह 11 बजे से महारूद्राभिषेक आरती एवं डॉ. अनिल शास्त्री के मुखारबिंद से कथा का वाचन किया जाएगा। 26 मार्च को कन्याभोज एवं प्रसाद वितरण सुबह 11 बजे से शुरू होगा।



No comments