ads header

Breaking News

प्रदेश में बढ़े महिला अत्याचार, सरकार पीट रही लाडली बहिना का ढोल: विभा पटेल

 प्रदेश में बढ़े महिला अत्याचार, सरकार पीट रही लाडली बहिना का ढोल: विभा पटेल

कांग्रेस ने आयोजित किया महिला सम्मेलन
छतरपुर। शुक्रवार को महिला कांग्रेस की जिला इकाई के तत्वावधान में किशोर सागर के समीप स्थित छतरपुर विधायक अलोक चतुर्वेदी द्वारा संचालित चाचा की रसोई प्रांगण में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति सम्मेलन एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न संगठनों की महिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती विभा पटेल ने मातृशक्ति को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं देने के उपरांत मध्यप्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों के विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आपको महिलाओं का भाई और बेटियों का मामा बताते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि जब से उन्होंने खरीद-फरोख्त कर प्रदेश में सरकार बनाई है तब से प्रदेश में लगातार महिला अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मध्यप्रदेश के महू में हुई जघन्य घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उक्त घटना पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली है जिसमें पीडि़त पक्ष पर ही मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है, ऐसे में मातृशक्ति को उसका जवाब देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ की 18 माह की सरकार के दौरान प्रदेश में घटित होने वाले महिला अपराधों में कमी आई थी लेकिन जैसे ही भाजपा की सरकार बाई वैसे ही हालात फिर से बिगड़ गए। इसके अतिरिक्त श्रीमती विभा पटेल ने महंगाई और बेरोजगारी के विषय पर भी वक्तव्य दिया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे ने कहा कि आज हर वर्ग महंगाई की मार से जूझ रहा है। शिवराज सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है, हाल ही में होली के दिन गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए और दूध के दाम भी बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रदेश सरकार के खिलाफ नारीशक्ति के शंखनाद का है। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति से आर-पार की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहने का आवाहन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता, सेवा दल की राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी दीप्ति पांडे, एकता जागृति मंच की प्रभा बरसैंया, ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष उषा तिवारी, जैन समाज की ममता जैन, सृष्टि जैन, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की पदाधिकारी श्रीमती धीरज मिश्रा, लीनेस क्लब की अध्यक्ष कल्पना चौधरी, संगम सेवालय की संचालिका अंजू अवस्थी आदि ने आयोजन की सराहना करते हुए विधायक आलोक चतुर्वेदी द्वारा नारी शक्ति के सम्मान के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
महिला कांगेस की जिलाध्यक्ष स्मिता खरे ने बताया कि चूंकि इस वर्ष विश्व महिला दिवस होली के दिन था इसलिए त्यौहार के चलते 8 मार्च को आयोजन नहीं हो सका था। इस लिए आज विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में दोगुने उत्साह के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य मातृशक्ति को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार के चरित्र से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि हमारे जिले की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और आज के कार्यक्रम उन्हें नारियों को सम्मानित किया जा रहा है। वहीं महिला कांग्रेस की ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं छतरपुर के वार्ड क्रमांक 28 से पार्षद शिवानी चौरसिया ने कहा कि महिलाओं में इतनी शक्ति है कि वे कुछ भी कर सकती हैं। नारी न केवल घर संभाल सकती है बल्कि समाज और देश को भी संभाल सकती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के लिए विधायक अलोक चतुर्वेदी को साधुवाद देते हुए मातृशक्ति से अपील की है कि आने वाले चुनाव में पुन: उन्हें आशीर्वाद दें ताकि विधायक श्री चतुर्वेदी महिलाओं को और अधिक विकसित बना सकें। इस अवसर पर ममता चतुर्वेदी,मनोज त्रिवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान, आदित्य ङ्क्षसह,  राजेन्द्र अग्रवाल, अरविंद गोस्वामी, सपना चौरसिया, लक्ष्मी चौबे, मंजू शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, आस्था गोस्वामी, पूजा अहिरवार, अभिलाषा अहिरवार, रामसिया भारती, दीपांशु यादव, धीरज मिश्रा, रमा चौहान, उर्मिला अहिरवार, कविता दुबे सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
कमलनाथ की है लाड़ली बहना योजना: लखन पटेल
उपस्थित नारीशक्ति को मंच से संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल ने कहा कि प्रदेश के घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फर्जी घोषणाएं करने में माहिर हैं। हाल ही में उन्होंने यह जो लाड़ली बहना योजना चलाई है यह वास्तव में कमलनाथ की योजना थी। जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब कमलनाथ ने यह योजना लागू करने की रणनीति बनाई थी लेकिन इसी बीच शिवराज सिंह ने पैसों के बल पर जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस की ईमानदार सरकार को बदल डाला। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा की झूठी सरकार को इस बात का जवाब देगी।














No comments