ads header

Breaking News

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए दद्दाजी शिष्य मंडल की बैठक कल

 छतरपुर। शहर के पंडित देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज में आगामी 24 से 26 मार्च तक होने जा रहे शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं दद्दाजी एवं जिज्जी की प्रतिमा के प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन को लेकर दद्दाजी शिष्य मंडल छतरपुर की बैठक रविवार 12 मार्च को शाम 5 बजे शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में स्थित मरई माता मंदिर में आहुत की जाएगी। दद्दाजी शिष्य मंडल के सदस्य एवं व्हीएव्ही ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर अशोक दीक्षित ने तदाशय की जानकारी देते हुए बताया कि मां सरस्वती, परम पूज्य गृहस्थ संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी एवं जिज्जीबाई की प्रतिमा की स्थापना ग्राम गठेवरा स्थित पं. देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज में धार्मिक विधि विधान से की जाएगी। तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज केंपस में नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ विराजमान किया जाएगा। इसी धार्मिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है।


No comments