ads header

Breaking News

सीएम राइज स्कूल में मानव मूल्यों पर हुई वर्कशॉप

 छतरपुर। मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा विभाग द्वारा आनंद विभाग के सहयोग से प्रदेश के सभी शासकीय एक्सीलेंस स्कूल एवं सीएम राइज स्कूलों में सार्वभौमिक मानव मूल्यों की शिक्षा दी जा रही है। सोमवार को राज्य आनंद संस्थान भोपाल की ओर से मास्टर ट्रेनर लखन लाल असाटी ने छतरपुर के सीएम राइज स्कूल में सार्वभौमिक मानव मूल्यों पर आयोजित वर्कशॉप में छात्रों एवं शिक्षकों से संवाद किया।

प्राचार्य ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, उपप्राचार्य राजकुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक मनीष जैन, शिक्षक मनीष नामदेव, सुशील दीक्षित, जीतेन्द्र सिंह, संदीप समारी तथा विनोद दीक्षित सहित लगभग 100 छात्र-छात्राओं में सहभागिता की। लखन लाल असाटी ने विद्यार्थियों से उनके जीवन का उद्देश्य जाना तथा यह स्पष्ट किया कि कहीं रास्ते को मंजिल तो नहीं समझ लिया। उद्देश्य की स्पष्टता बनने के बाद उसकी पूर्ति के कार्यक्रम पर चर्चा हुई। इस हेतु समझने और सीखने के लिए शिक्षा और कौशल की आवश्यकता महसूस की गई। शिक्षा और कौशल के साथ मूल्यों की आवश्यकता की पहचान हुई। छात्रा स्नेही द्विवेदी, ऊषा साहू, छात्र वेदांत अवस्थी, आदर्श चौरसिया आदि ने इस विषय पर अपने अनुभव साझा किए। मूल्य आधारित शिक्षा के लिए मानव को समझने की बात हुई। मैं और शरीर के सह अस्तित्व मानव के मानव से संबंध हेतु जीवन मूल्यों की आवश्यकता महत्वपूर्ण मानी गई। कार्यशाला में शरीर और मैं की पहचान के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं का भी निर्धारण हो पाया। विद्यार्थियों में स्पष्टता बनी कि शरीर की आवश्यकताएं असीमित नहीं हैं, जैसा कि वह सोचते थे। वस्तुत: शरीर की आवश्यकताएं सीमित और सामयिक हैं, सेल्फ की आवश्यकताएं सतत और गुणात्मक हैं।


No comments