ads header

Breaking News

कांग्रेस ने किसान जन आक्रोश रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन भ्रष्टाचारियों एवं कमीशनखोरी पर जमकर बरसे कांग्रेसी नेता

 छतरपुर। कस्बा बारीगढ़ में गुरूवार को किसान जन आक्रोश रैली का आयोजन कांग्रेस जिला महामंत्री राजू प्रजापति के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में जिले से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लखनलाल पटेल, पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा और छतरपुर प्रभारी नारायण प्रजापति सहित कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे हैं। मंच से कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की अठारह महीने की सरकार ने कन्यादान योजना में दोगुनी राशि और पेंशन राशि को बढ़ाकर भी दोगुना किया था और 27 लाख किसानों का कर्जा भी माफ किया था। वहीं भाजपा सरकार ने हमारे विधायक खरीद कर सरकार गिरा दी। अब हम इस बार मजबूत सरकार बनाएंगे। वही भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारी और घूसखोरी चरम पर है। किसानों को समय पर खाद बीज नही मिलता। आवारा जानवरों से किसान परेशान हैं। बलरामपुर नदी के पास केल नदी का पुल कई वर्षो से टूटा पड़ा है। बारीगढ़ में दो पार्क स्वीकृत है लेकिन आज तक निर्माण नही हुआ जिसकी राशि भी खर्च कर दी गई। इन्ही सभी समस्याओं को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम जुझारनगर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस की सभा एवं रैली में तमाम कांग्रेसी नेताओं के अलावा नगर बारीगढ़ से आकाश चौरसिया, अरविंद अहिरवार, ब्रजभान सिंह, दिग्विजय सिंह, कामता अनुरागी प्रमुख रूप से शामिल रहे।


No comments