ads header

Breaking News

विक्रमपुर के डॉक्टर का 1 माह का वेतन कटेगा विकास यात्रा एवं अस्पताल के निरीक्षण में रहे अनुपस्थित ग्रामीणों ने भी की शिकायत

 कलेक्टर संदीप जीआर ने राजनगर के विक्रमपुर में पांचवे दिवस की विकास यात्रा में लोगों से रूबरू चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण के लिये निर्देश दिये है। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विकमपुर के डॉ. आरके गुप्ता के नियमित रूप से नहीं आने और विकास यात्रा में और चिकित्सालय के निरीक्षण में उनकी अनुपस्थित पाये जाने पर एक महीने के वेतन काटने के निर्देश भी दिए। उन्हांेने विक्रमपुर में की सुदुर सड़क बनाने और अस्पताल के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिये।

बच्चों के विकास में शिक्षा है जरूरी: कलेक्टर
उन्होनें बच्चों को पढ़ाई करते हुये आगे बढ़ने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाएं शिक्षा में भी मददगार है। उन्हांेने ग्रामीणों से राशन मिलने और विभिन्न योजनाओं में मिल रहे लाभ कि जानकारी ली और वंचित पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आंगनवाड़ी की व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिये सीडीपीओ को सतत निरीक्षण और पोषण आहार को मीनू अनुसार देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम राकेश सिंह परमार, अरविंद पटेरिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित आमजन उपस्थित रहे।


विकास यात्रा चंदला विधानसभा
84 लाख लागत की सिंगपुर से गोविन्दपुर मार्ग का भूमिपूजन
छतरपुर, 06 फरवरी 2023
चंदला विधान क्षेत्र के ग्राम सिंगपुर, धावा में विधायक राजेश प्रजापति ने विकास यात्रा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गामीण आवास में 341 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत हुये जिनमें से 200 हितग्राही लाभान्वित हुये। योजना में नये नाम जोड़ने हेतु 94 आवेदन मिले। ग्राम सिंहपुर से गोविन्दपुर तक मुख्य सड़क तक 84 लाख स्वीकृत हुये। तथा सिंगपुर में 1.34 लागत से रपटा निर्माण और ग्वालभाटा में 2.75 लाख लागत से पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
संबल योजना में 628 श्रमिकों का पंजीयन हुआ। आठ श्रमिकों को अत्योष्टि सहायता, एक को अनुग्रह सहायता मिली तो 46 श्रम कार्ड जारी हुये। 4 लोगों को विवाह सहायता का लाभ मिला।

22.92 लाख लागत के निर्माण कार्य लोकार्पित और 17.80 लाख लागत के भूमिपूजन
ग्राम महोईकला में 14.48 लाख लागत के पंचायत भवन, 3.44 लाख के सामुदायिक स्वच्छता परिसर, 5 लाख लागत के सार्वजनिक कूप का लोकार्पण हुआ तो 10 लाख लागत के कचरा संग्रहण केन्द्र और 7.80 लाख लागत के आंगनवाड़ी भवन का भूमिपूजन हुआ।  


No comments