ads header

Breaking News

कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने, विधायक नीरज दीक्षित और नपा उपाध्यक्ष के समर्थकों के बीच झड़प, पुलिस ने लाठी चार्ज कर सम्हाला मोर्चा,

 नौगांव-शहर के राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को चल रहे 67वें अखिल भारतीय क्रिकेट

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई।जिसमें नगर पालिका चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद का चुनाव हारे वर्तमान उपाध्यक्ष अजय दौलत तिवारी और क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित और उनके समर्थकों में तीखी झड़प हुई। झड़प बद्ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठियां भांजनी शुरू की, इसी बीच बीच बचाव करते हुए पुलिस ने क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित को सुरक्षित निकाल कर पवेलियन के ऊपर पहुंचाया। कार्यक्रम खत्म होने के पहले ही क्षेत्रीय विधायक निकल गये।   


6महीने पहले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी दौलत तिवारी अध्यक्ष का चुनाव हार गए थे, हालांकि फिर उपाध्यक्ष का चुनाव जीत कर नपा उपाध्यक्ष पद पर आसीन हैं। नगर पालिका चुनाव के दौरान दौलत तिवारी की अध्यक्ष पद पर हुई हार के बाद दौलत ने क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित के खिलाफ पार्टी के साथ गद्दारी कर भाजपा को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक दीक्षित ने सामने आकर अपना पक्ष रखा था। जिसके बाद से दोनों नेताओं के बीच मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार को दोपहर में नोएडा और दिल्ली के मध्य फाइनल मुकाबला चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिल्ली की टीम बैटिंग कर रही थी, तभी स्टेडियम में अतिथियों का आने का दौर चल रहा था। तभी क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित स्टेडियम के अंदर दाखिल होकर जनता जनार्दन का अभिवादन का स्वीकार रहे थे, माइक पर क्षेत्रीय विधायक के समर्थक उनके संबंध में  एनाउंसमेंट कर रहे थे। तभी नपा उपाध्यक्ष अजय दौलत तिवारी ने विधायक का नाम लेने से मना किया तो एनाउनसमेंट कर रहे विधायक के समर्थक और उपाध्यक्ष दौलत तिवारी के बीच बाद विवाद हो गया। बाद विवाद इतना बड़ गया की दोनों तरफ के समर्थक ग्राउंड पर आमने सामने आ गए। तभी विधायक दीक्षित भी मौका स्थल पर पहुंच गए। तो बाद विवाद बड़ने लगा तो एसडीओपी चंचलेश मरकाम, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मोर्चा सम्हाला। विवाद बड़ने लगा तो पुलिस ने विधायक नीरज दीक्षित को मैदान से सुरक्षित निकालकर पवेलियन के ऊपर पहुंचाया। समापन कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही विधायक दीक्षित निकल गए।


No comments