ads header

Breaking News

प्रथम चरण की जनसंवाद यात्रा का रतनगढी गहरवार में हुआ समापन

 ईशानगर। कांग्रेस के युवा नेता भुवन विक्रम सिंह (केशुबवभैया राजा) की ओर से बिजावर विधानसभा क्षेत्र में 3 जनवरी से प्रथम चरण की सात दिवसीय कांग्रेस जनसंवाद यात्रा प्रारंभ की गई थी जिसका समापन मंगलवार को ईसानगर में भव्य जनसंवाद यात्रा के साथ रतनगढी गहरवार में हुआ। इसके पूर्व यात्रा ईशानगर के महावीरन मंदिर से प्रारंभ होकर, बस्ती, गांधी चौराहा, रविदास मंदिर, होती हुई पड़ाव चौराहा पहुंची। इस दौरान यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत एवं केशु राजा का तुलादान किया गया। केशु राजा ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक समस्याओ के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को खूब कोसा।


पड़ाव चौराहे पर जनसंवाद के दौरान कांग्रेस युवा नेता केशु राजा ने कहा कि मोदी व शिवराज मामा के सरकार केवल किसानों , बेरोजगारों व व्यापारियों को गुमराह कर रही है। सभी वर्ग तमाम परेशानियों से जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। जनता भाजपा के झूठे वादों को जनता जान चुकी है। कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद विकास का कार्य ठप पड़ा हुआ है। कहा कि बिजावर विधानसभा में जनसंवाद यात्रा भाजपा को सत्ता से हटाने तक जारी रहेगी। भाजपा को किसानों के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। अब भाजपा को भगाने के लिए युवाओं को राजनीति में सहभागिता निभानी होगी। इस दौरान भुवन विक्रम सिंह (केशु भैया राजा), पूर्व विधायक आशा रानी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, ओम प्रकाश मिश्रा, सप्पन खान, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक जैन सहित सैकड़ों युवा इस जनसंवाद यात्रा में शामिल रहे।





No comments