ads header

Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी ने भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित सुधीर शर्मा जी की पूज्य माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की |

 शक्ति की मड़िया राजनगर मे अरविंद्र पटेरिया द्वारा आयोजित मोनिया नृत्य समारोह मे पधारे सांसद ने श्री मतँगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के पश्चात् पंडित सुधीर शर्मा जी के निवास पर पहुँच कर उनकी दिवंगत पूज्य माता जी श्रीमती पुष्पा शर्मा जी ( बड़ी बहिन जी ) के सक्षम द्वीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की | विदित हो बड़ी बहिन जी गुरु पूर्णिमा के दिवस 94 वर्ष की आयु मे ब्रह्मालीन हो गईं थीं ओर उन्होंने  राजनगर क्षेत्र मे प्रधान अध्यपिका के रूप मे सेवाएं दी तथा अंतिम पल मे उन्होंने अपने घर मे मोहल्ले के छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया | भाजपा संगठन प्रभारी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष दिलीप अहिरवार, विद्यायक बबलू शुक्ला, विधायक प्रधुमन सिंह लोधी, विधायक राजेश प्रजापति, गौरव सिंह बघेल, शैलेन्द्र सिंह यादव, व्यापारी संघ के प्रकाश रजक, योगेश जैन, कपिल सोनी, राज रायकवार एवं बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये |







No comments