ads header

Breaking News

कलेक्ट्रेट की महिला-कर्मचारियों ने अष्टमी का बताया विशेष महत्व शासकीय कर्तव्य के साथ रखा उपवास कलेक्टर ने सराहना करते हुए दी शुभकामनाएं

 कलेक्ट्रेट छतरपुर में पदस्थ सभी महिला कर्मचारियों ने शासकीय कर्तव्य का निर्वहन करने के साथ उपवास रख नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा अष्टमी का विशेष महत्व बताया। सभी महिला कर्मचारियों ने शहरवासियों को एक पारिवारिक सौहार्द्र सद्भाव एवं एकता का संदेश दिया एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री संदीप जीआर ने सभी विभागीय महिलाओं के कर्तव्य की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर श्रीमती कृपा मरकाम सहायक कार्यालय अधीक्षक, श्रीमती सुनीता प्रजापति, कुमारी निधि, श्रीमती शोभना यादव, श्रीमती सरस्वती भगत, श्रीमती मंजू श्रीवास, श्रीमती सुमन, श्रीमती नम्रता खरे एवं श्रीमती ज्योति परमार सहित समस्त महिला कर्मचारियों द्वारा नवरात्रि पर्व में व्रत रखा और अपने निवास पर कन्या भोज कराते हुए मां दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य पर पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।


महाष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व


नवरात्रि में महाष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन सुबह के समय देवी की पूजा के बाद कन्या पूजन किया जाता है। इसमें नौ कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है. इनके साथ काल भैरव के रूप में एक छोटे से बालक को भी बैठाया जाता है। नौ दिन तक चलने वाला ये महापर्व अब समाप्ति की तरफ है। नवरात्र के 9 दिनों में सबसे ज्यादा महत्व अष्टमी और नवमी तिथि का महत्व है। अष्टमी को दुर्गाष्टमी भी कहते है। ये नवरात्र का आठवां दिन होता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि दुर्गाष्टमी के दिन गौरी मां की उपासना करने से सर्वकल्याण प्राप्त होता है।



No comments