ads header

Breaking News

अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन की नवीन कार्यकारिणी गठित

विदिशा।

अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन-विदिशा के अध्यक्ष चिन्मय बड़कुल, मुमुक्षु मंडल विदिशा के सदस्य अविरल सिंघई की सहमति से जैन समाज के युवाओं को संगठित कर नवीन अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन बनाया गया जिसका गठन श्री शीतलनाथ दि. जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मलुकचंद जी जैन की अध्यक्षता में, व विशेष अतिथि पंडित विक्रांत जी शाह शोलापुर व पंडित शिखरचंद  जैन अलंकार के सानिध्य में किया गया।


अविरल सिंघई ने फेडरेशन द्वारा की जा रही विविध गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को किस प्रकार से फेडरेशन में कार्य तथा विविध आयोजनों की तैयारी की जाती है व पदाधिकारीयों  के अधिकारों के बारे में बताया।

ततपश्चात नवीन अखिल भरतीय जैन युवा फेडरेशन विदिशा नगर के  नवीन अध्यक्ष के रूप में मनीष जैन लालू मानपुर को नियुक्त किया गया।उपाध्यक्ष पद पर अंकित जैन झाइंपोर व सलिल जैन राजकमल को नियुक्त किया। महामंत्री पद पर अक्षय सिंघई को मनोनीत किया गया,कोषाध्यक्ष के लिए अंशुल लश्करी व सहकोषाध्यक्ष चिंतन जैन,एवं संस्कृतिक मंत्री के लिए प्रिंस जैन राजकुमार को नियुक्त किया गया तथा मीडिया प्रभारी का दायित्व शोभित जैन को सौंपा गया।


जैन युवा फेडरेशन कार्यकारिणी सदस्य में गगन जैन, हर्षित जैन, स्वप्निल जैन, अंकुर मोदी, पीयूष जैन, संदेश जैन,रोहन बड़कुल, विराग जैन,प्रतीक जैन शास्त्री, अक्षत जैन आदि सदस्यों को शामिल किया गया।

गठन के पश्चात दशलक्षण पर्व के समापन एवं आगामी 15 सितम्बर को श्री जी के वार्षिक विमानोत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।


शोभित जैन

मीडिया प्रभारी



 

No comments