ads header

Breaking News

गांधी आश्रम में विधायकनिधि से होगा शेड का निर्माण

 गांधी आश्रम में विधायकनिधि से होगा शेड का निर्माण

आलोक चतुर्वेदी ने किया भूमिपूजन, मौजूद रहे गांधीवादी
छतरपुर। विधायक आलोक चतुर्वेदी की विधायक निधि से गांधी आश्रम की देशज गौशाला में नवीन भूसा शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्य छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी तथा गांधी स्मारक निधि (केंद्रीय) के सचिव संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
 गांधी आश्रम द्वारा देशज गौशाला का संचालन किया जा रहा है, जिसमें देसी कैन काटा नस्ल की गायों का संरक्षण किया जाता है और उनके संवर्धन हेतु गिर नस्ल का बैल रखा गया है इस प्रकार नस्ल सुधार कर स्थानीय गायों का संरक्षण व संवर्धन होता है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान  आयोजित सद्भावना समागम में अपनी बात रखते हुए गांधी स्मारक निधि की सचिव दमयंती पाणी ने कहा कि आज के दौर में पशु पालन करना बड़ा कठिन काम होता जा रहा है। पशुओं का खेती से जुड़ाव बनाए रखना तथा उनके चारा भूसा का प्रबंधन करना दो अलग-अलग प्रकार की चुनौतियां हैं। आज हम विधायक के आभारी हैं कि उनके सहयोग से हम जानवरों के लिए चारा भूसा का पर्याप्त प्रबंधन कर पाएंगे।
गांधी आश्रम को समृद्ध बनाएंगे: चतुर्वेदी
 आलोक चतुर्वेदी ने गांधी आश्रम में बिताए अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि हम गांधी आश्रम को पुन: समृद्ध बनाएंगे इसके लिए मेरा हर प्रकार का सहयोग गांधी आश्रम के साथियों के साथ है। उन्होंने कहा मैं विधायक के नाते जो सहयोग दे रहा हूं वह मुझे निर्वाचित करने वाली संपूर्ण जनता का सहयोग मानिए मैं तो उसका निमित्त मात्र हूं। इसके अलावा जो भी सहयोग आवश्यक होगा मैं वह जरूर प्रदान करूंगा। संजय सिंह ने कहा कि गौ रक्षा के बिना गौ संरक्षण नहीं किया जा सकता, महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्यों में गौ संरक्षण व संवर्धन प्रमुख काम था जो गांधियन संस्थाएं लगातार कर रही हैं, ऐसे कार्य में विधायक द्वारा हमारा सहयोग करना हमें संबल प्रदान करने की तरह है। गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद आर्य ने आलोक चतुर्वेदी का विशेष आभार ज्ञापित किया।
ये रहे मौजूद
 कार्यक्रम का संचालन अंकित मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन से प्रभात तिवारी, संजय जैन, प्रेम नारायण मिश्रा, सुरेंद्र अग्रवाल, चंद्रशेखर जैन,प्रदीप लाल, एचएन मसीही के अलावा मनोज त्रिवेदी, सुरेंद्र अग्रवाल, पूर्व आरटीओ अधिकारी अजय गुप्ता, प्रोफेसर सुमित कुमार जैन, प्रोफेसर एस के छारी, प्रोफेसर एसआर पौल, शिवानी चौरसिया, अनीश खान, शिवेंद्र शुक्ला, सुशील शिवहरे  स्मिता खरे उर्मिला अहिरवार, देवेंद्र भंडारी, प्रतिभा चतुर्वेदी,नीलम पाण्डेय, स्मिता जैन, विजय आनंद तिवारी, कृष्ण कांत मिश्रा, विकास मिश्रा सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।






No comments