ads header

Breaking News

क्षत्रिय समाज की बैठक सम्पन्न

 छतरपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शिवराम सिंह सिकरवार, महामंत्री अशोक सिंह तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह परिहार का आज शुक्रवार को छतरपुर आगमन हुआ। क्षत्रिय महासभा के इन नेताओं का जगह-जगह पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छतरपुर आगमन पर सागर रोड स्थित एक निजी होटल में इन पदाधिकारियों की मौजूदगी में महासभा की बैठक हुई जिसमें संगठन का विस्तार करते हुये जीतेन्द्र सिंह तोमर दद्दा ललौनी को प्रदेश उपाध्यक्ष, गोविन्द सिंह चंदेल बगौता को जिलाध्यक्ष एवं पत्रकार विक्रम सिंह परिहार को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला मीडिया प्रभारी बने विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि इस समय देश में क्षत्रिय समाज की घोर उपेक्षा हो रही है। चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो या समाजिक हर क्षेत्र में इस समाज की उपेक्षा की जा रही है। हम शैक्षणिक दृष्टि से भी दूसरे समाजों तुलना में पिछड़े हुये हैं इसलिये समाज को आगे बढ़ाने के लिये महासभा का गठन किया गया है। महासभा के पदाधिकारी देशभर में दौरे कर समाज को जागरूक कर रहे हैं। आज महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों का छतरपुर आगमन हुआ जिनका अलीपुरा स्थित टोल प्लाजा पर मानवेन्द्र सिंह तोमर हरपालपुर के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद फौजी ढाबा में नीरपत सिंह, जयसिंह परमार, कुलदीप सिंह तोमर, राजूराजा बुंदेला के नेतृत्व में स्वागत किया गया। छतरपुर में महासभा के युवा इकाई जिलाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह गब्बर राजा के नेतृत्व में हर्ष सिंह चौहान, जीतेन्द्र सिंह, शिवप्रताप सिंह, कमलेन्द्र सिंह, आनंद सिंह, पवन सिंह, संतोष सिंह, के.पी.राज सिंह बघेल, धनेन्द्र सिंह तोमर, आदि ने प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत बैठक हुई जिसमें भारी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुये जिन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों को अपनी-अपनी समस्यायें बताईं। क्षत्रिय समाज के लोगों का कहना था कि इस समय हमारी जितनी उपेक्षा हो रही है उतनी कभी नहीं हुई। अत: हमें संगठित होना पड़ेगा। बैठक में पवन राजावत,चिंटू राजा,चंदू राजा मातगुवां ,धर्मेंद्र सिंह बुंदेला पटिया, बड़े भाई ठाकुर लालोनी, अभय सिंह चौहान, सुंदरम सिंह परिहार, दीपक सिंह परिहार, चंदेल माटसाहब बरखेड़ा, झल्लू राजा छिरावल, सचिन सिंह चंदेल देरी, भगवान सिंह चौहान चौका, हाकम सिंह बुंदेला मातगुवां ,शांतनु सिंह, कौशलेंद्र चौहान, भूरे राजा, इंद्रपाल सिंह ढड़ारी,रुद्र प्रताप सिंह (रुद्दु राजा) विवेक राजा , नागेंद्र सिंह रशुईया, मोहित राजा लालोनी, मानवेन्द्र सिंह कतरवारा,प्रीतम सिंह राठौर छतरपुर, राघवेंद्र सिंह सेंगर, कमलेन्द्र सिंह चंदेल बगौता, शनीराजा चंदेल बगौता,लकी राजा बगौता,आदित्य सिंह शेलू राजा बगौता, रवि प्रताप सिंह गब्बर राजा , हर्ष चौहान, जीतेन्दर सिंह, शिव प्रताप सिंह कमलेन्द्र सिंह आनंद सिंह पवन सिंह सन्तोष सिंह कीर्ति सिंह बघेल धननेद्र सिंह तोमर, विक्रम सिंह परिहार शामिल रहे। 




No comments