ads header

Breaking News

उपेक्षित हितग्राहियों का सहारा बने समस्या निवारण शिविर जनसमस्याओं का निराकरण करना मेरा धर्म है: पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह सेवा का भाव रखती हूं इस लिए हार कर भी आपके बीच हूं: अर्चना गुड्डू सिंह

 छतरपुर। भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह द्वारा आयोजित किए जा रहे जन समस्या निवारण शिविर उन उपेक्षित हितग्राहियों के लिए सहारा बन गए हैं जो अपने जरा-जरा से काम के लिए शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर काट-काट कर थक गए हैं। वार्डों में आयोजित किए जा रहे इन समस्या निवारण शिविरों में भाजपा नेत्री अर्चना सिंह के द्वारा लगाए गए निजी कर्मचारी पलक झपकते ही उन समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं जिन समस्याओं के निराकरण के लिए हितग्राही दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर परेशान हैं। शुक्रवार को पन्ना रोड स्थित दद्दा मैरिज हाउस में वार्ड क्रमांक 16, 17 और 18 के लिए संयुक्त रूप से आयोजित किए गए समस्या निवारण शिविर में 17 लाड़ली बहनों के ई-केवाईसी किए गए 38 महिलाओं के फार्म ऑनलाईन जमा कराए गए, 9 महिलाओं के श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराई गई और 14 समग्र आईडी प्रकरणों में सुधार की कार्यवाही कराई गई। इस मौके पर भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह, पार्षद प्रेम बाई अहिरवार, दिनेश तिवारी मम्मा, सुरेन्द्र साहू, अजय कबीर, किन्ना बरार, पूर्व पार्षद देवेन्द्र द्विवेदी, माया त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 4 साल से शहर में एक भी आवास का प्रकरण स्वीकृत नहीं हुआ है। यह गरीबों के सिर से छत छीनने का काम जांच के नाम पर अटकाया गया। हम गरीबों के हित की लड़ाई भोपाल तक लड़ेंगे और हर हाल में भारत सरकार के आवास योजना का लाभ गरीब लोगों को दिलवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा इन वार्डों की तमाम कॉलौनियों को अवैध बताकर यहां काम रोके गए हैं, जबकि रहते तो यहां भी इंसान है और उन्हें भी शासन की योजना प्राप्त करने का हक है। उन्होंने कहा कि जब अर्चना सिंह नगर पालिका अध्यक्ष थीं तब इन वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर सीसी रोड, नाली से लेकर बिजली के खंबे लगवाने का काम किया गया आज हालात यह हैं कि राशन कार्ड बनवाने के लिए भी लोगों को चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवक का धर्म सबसे कठिन है और हमने इस कठिन कार्य को चुना है क्योंकि जन समस्याओं का निराकरण करना मेरा धर्म है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने कहा कि हमारे अंदर सेवा भाव है इस लिए हम हार कर भी आपके बीच में हैं और जिन्हें आपके बीच में रहने की जिम्मेदारी मिली उनके पास जनता के बीच में जाने की फुरसत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे दरवाजे किसी के लिए कभी बंद नहीं हुए, हमारे कार्यकाल में अधिकारी काम टालने के बहाने नहीं ढूंढते थे बल्कि काम कैसे बने गरीबों को लाभ कैसे मिले और शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन को कैसे पहुंचाया जाए इसके उपाय ढूंढते थे। उन्होंने कहा कि हम आपका साथ दे रहे हैं आगे चलकर आप हमारा साथ दीजिए, हम क्षेत्र के विकास में और आप लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेगे। इस मौके पर प्रतीक खरे, सुरेन्द्र सिंह तोमर, मधू खरे, आशीष पाठक, अन्नू महराज, डीसी पाठक, चेतन गुप्ता, प्रदीप साहू, राजू दाऊ, आशीष कर्ण, सूरज राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक बागेश्वर धाम से लौटते समय सिंगरौली के एक रिटायर्ड शिक्षक व साहित्यकार जन समस्या निवारण शिविर में आये और कहा कि मैंने अर्चना सिंह का नाम सुना था लेकिन आज यहां निकलते समय जब शिविर देखा तो मैं अपने आप को रोक नहीं पाया और अर्चना बहन को आर्शीवाद देने मंच पर चला आया।


No comments