ads header

Breaking News

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और अकादमिक भवन का किया भूमि पूजन

 प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने शनिवार को महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर के 40 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रशासनिक तथा अकादमिक भवन का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, खजुराहो सांसद व्ही.डी. शर्मा, पद्मश्री डॉ अवध किशोर जडिया, कैलाश चन्द्र शर्मा, चेतस सुखाडिया, विधायक बड़ामलहरा एवं अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम प्रद्युम्न सिंह लोधी, विधायक बिजावर राजेश शुक्ला, विधायक चंदला राजेश प्रजापति, पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, कलेक्टर संदीप जी.आर., एसपी सचिन शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे। भवन का निर्माण लोकनिर्माण विभाग के पीआईयू द्वारा किया जाएगा।



No comments