ads header

Breaking News

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के नियंत्रक ने अक्षर साथियों का किया सम्मान

 छतरपुर। निरक्षरता उन्मूलन कर शत प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य हासिल करने चलाए जा रहे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में स्वयंसेवी के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले अक्षर साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसीलिए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के नियंत्रक डॉक्टर राकेश दुबे ने एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अक्षर साथियों को सम्मानित किया।

बीएसी अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि बीते रोज शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से आए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के नियंत्रक डॉक्टर राकेश दुबे,कार्यक्रम के जिला सह समन्वयक सफीक अहमद,शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य एके उपाध्याय शामिल हुए।कार्यक्रम में शिक्षा महाविद्यालय में एमएड एवम् बीएड प्रशिक्षणार्थियों को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ने के लिए नियंत्रक श्री दुबे द्वारा प्रेरित किया गया।जिले में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले अक्षर साथी अंजलि रैकवार एवम् पलक राजा को सम्मानित किया गया।श्री दुबे ने नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में चल रहीं गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
   कार्यक्रम में शिक्षा महाविद्यालय का स्टाफ एवम् सभी प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।

No comments