ads header

Breaking News

झांसी- खजुराहो फोर लेन 39 हुआ हादसा, दो बाइकों में आमने सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, बड़ागांव निवासी दोनों युवक बाइक से नाइट ड्यूटी करने कॉक्स डिस्लरी आ रहे थे,

  नौगांव---

अलीपुरा थाना के क्षेत्र बड़ागांव से गुजरे झांसी- खजुराहो फोर लेन 39 पर शनिवार की शाम दो बाइकों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई तो वहीं 3 युवक घायल हो गए। घायलों को फोरलेन की एम्बुलेंस से सिविल अपताल लाया गया। जहां पर गंभीर रूप से दो घायलों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया तो वहीं एक घायल का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार अलीपुरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सुनील रैकवार पिता हीरालाल और संजय कुशवाहा पिता मदनपाल दोनों बाइक पर सवार नौगांव शहर में संचालित कॉक्स डिस्लरी में नाइट ड्यूटी करने जा रहे थे। तो वहीं जोरन निवासी धर्मेन्द्र यादव और मुन्नालाल पांचाल पिता हरदयाल बाइक पर सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे। तभी फोरलेन पर बड़ागांव तिराहा के पास दोनों बाइकों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी खतरनाक रही बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पचवारा टोल प्लाजा की एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में जोरन निवासी मुन्नालाल पांचाल ने अस्पताल पहुंचने से दम तोड़ दिया। सामुदायिक अस्पताल में ड्यूटी पर पदस्थ डॉ सौरभ मिश्रा ने घायलों का उपचार शुरू किया। अस्पताल में घायलों की हालत एवं भीड़ को देखते हुए डॉ एनके गुप्ता एवं डॉ हर्षिता साहू ने घायलों का इलाज किया। डॉक्टर टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद जोरन निवासी धर्मेन्द्र यादव, बड़ागांव निवासी सुनील रैकवार की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। वहीं बड़ागांव निवास संजय कुशवाहा की हालत स्थित होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है



No comments