ads header

Breaking News

अच्छी सेहत के लिए सबको खाना है कृमिनाशक टेबलेट : कलेक्टर कलेक्टर ने किया एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन और बच्चों को भी कराया

 कलेक्टर श्री संदीप जीआर ने मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर छतरपुर शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्कूली बच्चों को भी टेबलेट का सेवन कराया। एल्बेंडाजोल टेबलेट 16 सितंबर 2022 तक पूरे जिले के समस्त शासकीय, प्राइवेट विद्यालयों, मदरसों, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय, छात्रावासों, आँगनबाड़ी केंद्रों में 1 साल से 19 साल तक के 8 लाख से अधिक समस्त बच्चों को सेवन कराया जाएगा। प्रशासन द्वारा सभी से कृमिनाशक गोली खाने की अपील की गई है। 1-2 साल के बच्चों को आधी गोली, 2-3 साल के बच्चों को पूरी गोली और 3-19 साल के बच्चों को पूरी गोली चबाकर साफ़ पानी में खाना है। इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर व विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री जीआर ने कहा कि सही सेहत के लिए कृमिनाशक टेबलेट को लेना चाहिए। यह हमारे हमारे पेट के अंदर परजीवी कृमियों के संक्रमण को मारती है, जिससे हम अच्छा महसूस करते हैं और हम जो भोजन खाते हैं उसका सम्पूर्ण पोषण हमारे शरीर को मिलता है और हम स्वस्थ्य रहते हैं। इससे हमारा भविष्य सुरक्षित रहे। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। एल्बेंडाजोल टेबलेट का सेवन प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी किया है। उन्होंने कहा कि आमजन को सभी हमारे शासकीय कार्यकर्ता जागरूक कर रहें है। हमें हर रोज न्यूट्रीशियन फूड खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पालक और हरी सब्जियों का सेवन अधिकाधिक करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए जिससे हम पूर्णरूप से स्वस्थ्य रहें और आगे अच्छा प्रदर्शन करें।





No comments