ads header

Breaking News

न्यायमूर्ति विमला जी व आईएएस सुरेश जैन ने वर्णी की जन्म भूमि सहित तीर्थों पर जाकर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

 नैनागिरि (बकस्वाहा) / -  परम पूज्य गणेश प्रसाद जी वर्णी  की 149वीं जन्म जयंती पर  सुरेश जैन आईएएस,हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विमला जैन नैनागिरि, भोपाल ने बहुत ही अनोखे अंदाज में मनाया।

13 सितम्बर को श्री दिगम्बर जैन सिध्दक्षेत्र नैनागिरि पर मौलश्री (बकौली) का पौधा रोपण कर शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात एसएसकेजे पब्लिक स्कूल नैनागिरि एवं ग्राम तिनसी मे वर्णी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया और यह दीपक लगातार 14 सितम्बर 2023 तक यानि 150 जयंती तक प्रज्वलित करने का वीणा विद्यालय प्रवंधन ने उठाया।

श्री दिगम्बर जैन क्षेत्र गिरारजी पर वर्णी जयंती पर देवाधिदेव श्री आदिनाथ भगवान के दर्शन कर कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए जहाँ अध्यक्ष विनोद जैन, अखिलेश जैन, पवन जैन शिक्षक और मातृत्त्व शक्ति का अनूठा सहयोग रहा।परम पूज्य निर्यापक मुनि108 अभय सागर जी से सफल कार्यक्रम हेतु पूरी टीम ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

द्वितीय दिवस 14 सितम्बर को मड़ावरा में संचालित वर्णी विद्यालय द्वारा राजेश जैन, शिखर चंद जैन, डॉ. वीपी जैन, श्रीमती अंकिता सेठ ने वर्णी जयंती पर मनमोहक कार्यक्रम रखा जिसमे छात्रों द्वारा अनोखी प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर सभी को वर्णी जी का वेच, प्रशस्ति पत्र और तिलक माला द्वारा सम्मानित किया गया। सुरेश जैन आईएएस, न्यायमूर्ति श्रीमति विमला जैन, विनोद जैन डीएफओ , विनोद जैन सीईओ भोपाल, सुरेंद्र जैन प्राचार्य भगवा,सुमति प्रकाश जैन प्राचार्य को मड़ावरा कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।विद्यालय के दस छात्रों को विशेष अवसर पर 1000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

वर्णी जी की जन्म स्थली ग्राम हसेरा में जाकर प्राथमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम किया जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, पांच होनहार छात्रों को मोमेंटो एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्री दिगम्बर जैन क्षेत्र बड़ागांव में तीर्थ राज के एवं आचार्य विभव सागर के दर्शन कर शुभाशीष प्राप्त किया। रात्रि विश्राम द्रोणगिरि स्थित सिद्धायतन में किया।

सुप्रभात वेला में दर्शन किए और वहाँ संचालित विद्यालय एवं  पाठशाला के छात्रों को वर्णी जी की जयंती पर सम्मानित किया गया । सिध्दायतन के संस्थापक अध्यक्ष मा. चंद्रभान जैन रिटा. शिक्षक,  विनोद डेवडिया , आलोक दाऊ व अरविन्द शिक्षक का सम्मान किया, छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के मूल मंत्र पर प्रकाश डाला गया और सिध्दक्षेत्र द्रोणगिरि मे चातुर्मास कर पूज्य आचार्य श्री सौरभसागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर वर्णी के अवदान पर चर्चा की।तीन दिवसीय यात्रा के साथ वर्णी जी जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कर्यक्रम भी आयोजित गए जो अविस्मरणीय रहेगें।


🙏 राजेश रागी /रत्नेश जैन

पत्रकार बकस्वाहा



No comments