ads header

Breaking News

शुक्रवार को पार्षद पद के लिये 534 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये

 उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.निर्वा.) छतरपुर ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत छतरपुर जिले के 3 नगरपालिका एवं 12 नगर परिषद में पार्षदों के पद के लिये नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में 17 जून शुक्रवार को छतरपुर नगरपालिका से 42 पुरूष एवं 56 महिला, नौगांव नपा से 21 पुरूष एवं 18 महिला, महाराजपुर नपा से 7 पुरुष एवं 8 महिला, हरपालपुर नप से  17 पुरुष एवं 23 महिलाएं, नप गढ़ीमलहरा से 15 पुरुष एवं 23 महिला, नप बिजावर से 11 पुरुष एवं 18 महिला, नप सटई से 7 पुरुष एवं 12 महिला, नप बड़ामलहरा से 21 पुरुष, 21 महिला एवं 1 अन्य, नप घुवारा से 18 पुरुष एवं 25 महिला, बक्स्वाहा नप से 3 पुरूष एवं 9 महिला, लवकुशनगर नप से 23 पुरुष एवं 21 महिला, चंदला नप से 7 पुरुष एवं 6 महिला, नप बारीगढ़ से 10 पुरुष एवं 10 महिला नप राजनगर से 19 पुरुष एवं 8 महिला, नप खजुराहो में 31 पुरुष एवं 23 महिला सहित शुक्रवार को 281 महिला, 252 पुरुष एवं 1 अन्य सहित 534 नाम निर्देशन पत्र एवं 17 जून तक कुल 15 नगरीय निकायों से कुल 475 पुरूष एवं 540 महिला तथा 1 अन्य सहित कुल 1016 अभ्यर्थियों के पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये।


No comments