ads header

Breaking News

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कंबल वितरण से ग़रीबों को लाभ *नेह निकुंज बम्हनगवां कंबल बैंक से ज़रूरत मंद लेकर जाते हैं कंबल *

 सतना/छतरपुर ।नर सेवा ही नारायण सेवा है।

यही हमारा नववर्ष 2022 का संकल्प है कि इस पूरे वर्ष हम लोगों की सेवा और पौधों की सेवा करेंगे।  पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं का यही संकल्प है ।


वर्ष के अंतिम दिन शुक्रवार से शुरू हुआ  कम्बल बैंक आज सतना शहर में सभी बस्तियों में वितरण हो रहा है ।अभी कड़ाके की ठंड है और इस मौक़े पर सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं ने नेह निकुंज कार्यालय बम्हनगवां में बड़ी संख्या में लोगों को कंबल बैंक से कंबल दिये जा रहे हैं। जो भी ज़रूरतमंद कार्यालय आता है उस आने  बुजुर्ग माताओं बहनेों, बच्चों के लिए कंबल दिये जा रहे हैं।


कंबल बैंक के प्रमुख महेंद्र त्रिपाठी ने बताया है कि रेलवे स्टेशन रोड पर टीन शेड में पड़े लोगों को रात्रि में न्यास के कार्यकर्ताओं ने वहॉं पर कंबलों की  व्यवस्था की है।सतना ज़िले के ग्रामीण क्षेत्रों से अनेक लोग शहर में रात्रि में रुक जाते हैं, उन सबको भी न्यास द्वारा कंबल दिए जा रहे हैं। शुक्रवार से शुरू हुए इस कंबल बैंक के द्वारा अब तक रेलवे स्टेशन, अँधेरी पुलिया, टिकरिया टोला, रेलवे कालोनी, गहरा नाला, जगत देव तालाब, टिकुरिया टोला जैसे अनेक स्थानों पर न्यास के कार्यकर्ता ने जाकर लोगों से बात करते हैं और उन्हें कंबल प्रदान करते हैं ।भर्जुना गाँव की जानकी देवी जो अकेली पड़ी हुईं थीं न्यास ने उन्हें कंबल दिए और भोजन भी कराया।भानुमति साहू, सुरेश दहिया, रामरतन कुशवाहा, वीरू यादव, कल्लू दोहर, राजू दहायत, दीनदयाल साहू, मुंशी केवट, रामखिलावन गर्ग जैसे अनेक ज़रूरतमंद लोग ठंड में परेशान हैं उनको भी कंबल दिये गये। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में यह अभियान हर दिन रात को चलेगा ।


ज्ञातव्य हो कि इस कंबल बैंक से कोई भी ज़रूरत मंद व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर सायं चार से छह बजे तक कंबल प्राप्त कर सकते हैं।


 आज की सेवा के काम में श्री अभिनव त्रिपाठी रंजन, महेंद्र तिवारी, मनीषा सिंह नीलम गुप्ता, कमलेश्वर अग्रवाल, नितिन मिश्रा, प्रकाश त्रिपाठी, प्रिया सिंह, अर्जुन तिवारी, रघुवीर मोदी, रवि द्विवेदी, जय प्रताप गुप्ता, सोना सिंह, अरविंद सिंह पप्पू, विजय दुबे, रघुवीर मोदी, आनंद कुशवाहा, संजय सिंह, गुलशान मोहम्मद सहित अनेक कार्यकर्ता कार्यकर्ता उपस्थित रहते हैं।न्यास के कार्यक्रम में सभी महानुभावों से अपील है कि वह भी कार्यालय आयें व इस कंबल वितरण में सहयोग करें।






No comments