ads header

Breaking News

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने किया पौधारोपण

 सतना! पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास, सतना द्वारा  चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान:अपना सपना -हरा भरा सतना’ गोल पार्क, मास्टर प्लान, सतना में  मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सखलेचा जी(सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री)ने अपने पूज्य पिता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सतना लोकसभा 1996  के पूर्व प्रत्याशी स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा जी की पुण्य स्मृति में पिताश्री  के नाम पर वृक्षारोपण किया। न्यास द्वारा चलाएं जा रहे इस पुण्य कार्य में एक पेड़ का पन्द्रह सौ रूपये देकर नीम का पेड़ लगाया।उन्होंने कहा की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा की  पेड़ और पौधे मुख्य कारण हैं कि हम इस धरती पर जीवित क्यों हैं। वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं जिसके बिना इस ग्रह पर हमारा अस्तित्व असंभव है। इसके अलावा पेड़ों के रोपण के कई अन्य लाभ हैं। वृक्षारोपण के कई फायदे हैं। उनके द्वारा मिलने वाले कुछ लाभों में हानिकारक गैसों, जो पर्यावरण को दूषित करते हैं, को अवशोषित करना, पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करना और गर्मियों के दिनों में छाया प्रदान करना शामिल है। पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है और सरकार ने अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का प्रचार किया है। पेड़ लगाने के लाभ समय-समय पर पौधे लगाने का जोर दिया जाता है। 

पेड़ों के रोपण के विभिन्न लाभ  हैं: ऑक्सीजन का स्रोत

वृक्ष लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है।

हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं पेड़ों न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इन दिनों वाहनों और औद्योगिक फैक्ट्रियों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

 न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के विषय की जानकारी देते हुए कहा कि सतना शहर में बड़ रहे प्रदूषण को देखते हुए पेड़ों को लगाना बहुत ही पुण्य कार्य है। शिक्षा, स्वास्थ्य व सेवा न्यास का मूल धर्म है।शिक्षा के क्षेत्र में भी आई.आई.टी. में चयनित हुए छात्र अवतांश पांडे का मंत्री जी ने न्यास द्वारा दुपट्टा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया और कहा कि न्यास की इस अभिनव पहल से सतना जिले के प्रत्येक छात्रों को सम्मान न्यास द्वारा हो रहा है, वह एक सराहनीय कदम है।मंच में प्रदेश के मंत्री रामखेलावन पटेल, अतुल मेहरोत्रा उपस्थित रहे। इस दौरान अखंड प्रताप सिंह, नगर निगम अध्यक्ष अनिल जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक विजय सिंह इंजीनियर रमेश जैन, प्रहलाद कुशवाहा,अनन्त सोनी, बाबूलाल पटेल, सुभाष शर्मा डोली,विजय तिवारी, बालकृष्ण शुक्ला, कमलेश्वर अग्रवाल, अनुराधा शर्मा, स्नेहलता वर्मा, राजीव व्यास, कामता पांडे, कृष्णा पांडे, अभिनव त्रिपाठी, श्याम लाल गुप्ता श्यामू, जान्हवी त्रिपाठी, नीता सोनी, राजेंद्र अग्रवाल,  बालेंद्र गौतम ,हरीश अग्रवाल, विजय दुबे, अभिषेक तिवारी अंशु ,अरविंद सिंह पप्पू सहित आम जन उपस्थित रहे।





No comments