ads header

Breaking News

जिले में 320.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

 छतरपुर जिले में 1 जून से 7 अगस्त 2020 तक 320.8 मिमी अर्थात् 12.6 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि 363 मिमी अर्थात् 14.3 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक छतरपुर वर्षामापी केन्द्र मंे 322.7 मिमी (12.7 इंच), लवकुशनगर में 89 मिमी (3.5 इंच), बिजावर में 368.7 मिमी (14.5 इंच), नौगांव में 412.2 मिमी (16.2 इंच), राजनगर में 375.4 मिमी (14.8 इंच), गौरिहार में 386 मिमी (15.2 इंच), बड़ामलहरा में 258.2 मिमी (10.2 इंच) और बक्स्वाहा वर्षामापी केन्द्र में 353.8 मिमी (13.9 इंच) वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि छतरपुर जिले की औसत वर्षा 1074.9 मिमी (42.3 इंच) है। गत वर्ष जिले में 1252.3 मिमी (49.3 इंच) वर्षा दर्ज की गई थी।

No comments