ads header

Breaking News

मेडिकल कालेज के लिए फिर शुरू हो गया आंदोलन मेडिकल संघर्ष मोर्चा क्रमिक अनशन पर बैठा

 छतरपुर। छतरपुर में पूर्व घोषित और 5 साल पहले भूमिपूजन हो जाने के बाद भी अधर में लटके मेडिकल कॉलेज का निर्माण अतिशीघ्र कराने की मांग को लेकर मेडिकल संघर्ष मोर्चा ने शनिवार से छत्रसाल चौक पर 5 साल बाद फिर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।

संघर्ष मोर्चे की मांगों में अतिशीघ्र मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने, नवीन सत्र 2023-24 से कक्षाएँ शुरू करने और रतलाम की तरह जिला अस्पताल में अस्थाई कॉलेज प्रारंभ करने की मांग प्रमुख है।
आन्दोलन के पहले दिन आज 25 लोग क्रमिक अनशन पर बैठे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुभाष चौबे ने अनशनकारियों का माल्यार्पण कर धरना शुरू कराया।
क्रमिक अनशन में आज हरिप्रकाश अग्रवाल, नाथू राम साहू, रोहित राजा उर्फ दिव्य राज सिंह परिहार, रमेश तिवारी, राम स्वरूप शुक्ला, घनश्याम दास गुप्ता, राकेश चौरसिया, अनिल गंधी, अभिषेक चौरसिया, राकेश गुप्ता, संजय शर्मा, सुरेश बाबू खरे, विवेक रूसिया, देवेन्द्र भंडारी, अशोक नायडू, काशीराम सोनी, अनिल गुप्ता, मनीष पिपरसानिया, बृजेश सक्सेना,
महेश गुप्ता, रवीन्द्र व्यास, अश्विनी राय, ब्रजेश पांडे, आलोक भारती और अरुण कुमार राय बैठे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने भी धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन का समर्थन किया।
आंदोलन के दूसरे दिन रविवार को पेंशनर एशोसियेशन और विद्युत मंडल पेंशनर एशोसियेशन के सदस्य क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।

No comments