ads header

Breaking News

हमारे कार्यकर्ता अनुभवी इसलिए प्रदेश का संगठन सारे देश में पहचाना जाता है : अजय जामवाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने छतरपुर जिले के खजुराहो में किया बैठक को संबोधित

 छतरपुर। मध्यप्रदेश का संगठन मजबूत संगठन है। प्रदेश में अनुभवी कार्यकर्ता हैं। यही कारण है कि यह प्रदेश संगठन क्षमता के लिए सारे देश में पहचाना जाता है। हमारे कार्यकर्ता बूथ पर मेहनत करते हैं और हम बूथ को जीतने के साथ ही चुनाव जीत जाते हैं। हमें अभी और बूथ पर काम करना है और बूथ पर कार्यक्रमों को आयोजित कर लोगों को जोड़ना है। पार्टी के हर कार्य को बूथ पर पहुंचाना हम सभी का कर्त्तव्य है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने मंगलवार को छतरपुर जिले की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने छतरपुर के खजुराहो में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से शिखर पर पहुंची पार्टी
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने कहा कि हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी शिखर पर पहुंची है। बूथ से लेकर राज्य और देश की सर्वोच्च इकाई तक हम आगे बढ़ रहे है। इस अनुकूलता में हमारी सबसे छोटी इकाई बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी के 22 करणीय कार्यो का अनुपालन जरूरी है।
बूथ स्तर पर योजनाओं की जानकारी दें
श्री जामवाल ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। हमें इन लाभार्थियों से निरंतर सम्पर्क करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के साथ-साथ दुनिया पर नजर रखते हैं और सरकार की योजनाओं के विषय मे निरन्तर आम जनता से संवाद करते हैं। हमें भी उसी प्रकार बूथ स्तर पर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ तथा उपलब्धियों की जानकारी जनता को देना है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी से सम्पर्क अभियान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।  
वरिष्ठों का सम्मान हमारा दायित्व
श्री जामवाल ने कहा कि आज हमारा संगठन इस मुकाम पर है, यह वरिष्ठजनों की मेहनत का नतीजा है। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक पार्टी के इस विराट रूप के पीछे कार्यकर्ताओं की भूमिका है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में गांव-गांव सम्पर्क कर और कांग्रेस सरकार की यातनाएं सहकर पार्टी की सेवा में अपना जीवन न्योछावर किया। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क और उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है।
बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग प्रभारी श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव, जिला प्रभारी श्री अवधेश नायक, जिला अध्यक्ष श्री मलखान सिंह सहित जनप्रतिनिधि,पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments