ads header

Breaking News

श्रीराम नवमी शोभायात्रा में पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा ग्रीन एम्बुलेंस की झॉंकी व निशुल्क पौधा वितरण रहा आकर्षण का केन्द्र ।

  ग्रीन एम्बुलेंस से अपना सपना- हरा भरा सतना  का दिया संदेश। 


 निःशुल्क फलदार पौधे पाकर सतना के वरिष्ठ जनों के खिल उठे चेहरे 


*सेवा न्यास मुख्यालय में श्रीराम मंदिर का मॉडल स्थापना व राम जन्मोत्सव पूजन कार्यक्रम संपन्न *


सतना 31 मार्च ।हिंदू नव वर्ष एवं श्री राम नवमी के पावन अवसर पर गुरुवार को पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र जी ने सेवा न्यास मुख्यालय सतना में बड़ा श्रीराम मंदिर का माडल स्थापित किया।बड़ी संख्या में सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं ने पूजन कार्य में सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हमारे शहर में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा लगातार वृक्षारोपण व ग्रीन एम्बुलेंस द्वारा विशेष आयोजन किया जा रहा है। भगवान राम वनवासी राम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम बने। इसमें जो भूमिका प्रकृति प्रेम की बनी आज वही सतना में डॉ. राकेश मिश्र जी के मार्गदर्शन में उनकी टीम कर रही है ।इसके पूर्व सभी कार्यकर्ताओं को डॉं राकेश मिश्र, करूणेश अनुरागी, मनीषा सिंह, अर्चना पटेल , मधु वाल्मीकि ने तिलक लगाकर व अंग वस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया।

     शोभायात्रा के शुभारंभ में सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की आरती उतारी और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

    सेवा न्यास द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नगर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वृक्षों के महत्व को समझाते हुए प्रत्येक तीज त्यौहार में वृक्षारोपण करने का संकल्प दिलाया। 

      अपना सपना हरा-भरा सतना के अंतर्गत ग्रीन एंबुलेंस के माध्यम से पौधों की पॉंच वर्षों तक देखरेख की जाती है सेवा न्यास द्वारा “चलो चलें हम पेड़ लगाएं धरती पर हरियाली लाएं” गीत पूरे समय बजता रहा। पर्यावरण संरक्षण को गति प्रदान करने के उद्देश्य से ही सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी  की शोभायात्रा का शहर के विभिन्न मार्गो से होकर सुभाष पार्क राम जानकी मंदिर में समापन हुआ। 


 श्रीराम नवमी की ऐतिहासिक शोभायात्रा में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने पॉंच सौ वृक्ष निशुल्क वितरित किये 


आज की शोभा यात्रा में एक कार्यकर्ता वृक्ष बना हुआ था ओर पेड़ का महत्व बताते हुए संदेश लिखी हुई पट्टी लगाकर चल रहे थे।जिन पौधों का वितरण किया गया जिसमें आंवला, नीम, अमरूद, आम, पीपल, बरगद कदम एवं कई प्रकार के पौधों शामिल रहे।इनका वितरण करते हुए आम नगर वासियों में वृक्षारोपण करने एवं उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। 

 

पर्यावरण प्रेमियों ने सेवा न्यास द्वारा निकाली गई जन जागरूकता शोभा यात्रा की भूरी भूरी प्रशंसा की।


 अपना सपना हरा भरा सतना  का दिया गया संदेश

     वृक्षों के महत्व को बताते हुए हाथों में सेवा न्यास के कार्यकर्ता तख्तियां लेकर पूरी शोभायात्रा में अनुशासन पूर्वक चलते रहे। ऑक्सीजन के महत्त्व एवं पौधारोपण के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए साहित्य पंपलेट का भी वितरण किया गया। 

 अपना सपना हरा-भरा सतना अंतर्गत वृक्षारोपण के माध्यम से नगर को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से पार्कों में एवं सभी वार्डो में सेवा न्यास की टीम द्वारा निरंतर पौधारोपण का कार्य चल रहा है। शोभायात्रा में नागरिकों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से एवं वार्ता करके अपने जन्मदिवस पर वैवाहिक वर्षगांठ पर अपने पूर्वजों की याद में वृक्षारोपण अवश्य करें का संदेश दिया गया। 


 पौधे पाकर वरिष्ठ जनों के खिल उठे चेहरे 

सेवा न्यास द्वारा निःशुल्क वितरित पौधे पाकर वरिष्ठ जनोंएवं ग्रामीण युवाओं के चेहरे खिल उठे। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने का संकल्प भी लोगों ने लिया।शोभायात्रा में सेवा न्यास के समस्त कार्यकर्ता पर्यावरण प्रेमी वरिष्ठ जन नगरवासी उपस्थित रहे।

*इनकी रही उपस्थिति *

इस कार्यक्रम में श्री राजीव व्यास, अजय मिश्रा, श्रीमती मनीषा सिंह, श्रीमती अर्चना पटेल, श्रीमती मधु बाल्मीकि, श्रीमती सीलम सैनी, रश्मि सैनी, नेहा पांडेय, महेन्द्र तिवारी, सुनील यादव,  नितिन मिश्रा, बलराम गुप्ता, शिवा पटेल, शिवम् बडौलिया, करूणेश अनुरागी, अनिल सैनी, नीलम कुशवाहा, चंदा शर्मा, रश्मि सैनी, ब्रजेश सिंह एवं सचिन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं व नौजवानों ने नारे लगाकर  गगनभेदी संदेश दिया  ।








No comments