ads header

Breaking News

खण्डेलवाल महिला मंडल का गणगौर कार्यक्रम

 महिलाओं ने सम्पूर्ण परंपरा के अनुरूप ईसर - गौरा (शिव - पार्वती) का विवाह भरपूर श्रद्धा - भक्ति एवं उत्साह - उमंग के साथ रचाया। हल्दी, मेहंदी, संगीत,बारात, वरमाला, कन्यादान, विदाई आदि सभी वैवाहिक रस्मों को निभाया गया। श्रेया खण्डेलवाल के गणपति पूजन नृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी परंपराओं को सुंदर नृत्यों व अभिनय प्रस्तुतियों द्वारा संपन्न कराया गया। पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित महिलाएं सांस्कृतिक छटा बिखेर रही थीं। विदाई के वक्त अनेक महिलाएं भावुक भी हो गईं। सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।अंत में मनोरंजक गेम्स खेले गए। शाही दावत का भी इंतजाम किया गया था। आयोजन में शक्ति, अंकिता, करिश्मा, अभिलाषा, सीमा, मोनिका,रीना, किरण, मंजू, सावित्री,जयश्री, अनीता, मीना, पूजा, नेहा, कीर्ति आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।





No comments