ads header

Breaking News

उपेंद्र प्रताप सिंह एवं नितिन अग्रवाल बने महामंत्री गिरजा पाटकर सहित 9 उपाध्यक्षो की हुई नियुक्ति

 छतरपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष संजू बरसैया एवं प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर गर्ग एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक उप्पल की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसने उपेंद्र प्रताप सिंह एवं नितिन अग्रवाल को महामंत्री गिरजा पाटकर सहित नौ उपाध्यक्षो की घोषणा की गई। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यसमिति की घोषणा की गई जिसमें महामंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला अध्यक्ष संजू बरसैया  को बनाया गया । इस कार्य समिति का मुख्य उद्देश व्यापार मंडल का विस्तार और प्रत्येक पदाधिकारियों का उनके दायित्व के अनुसार उनका व्यापारियों के हित में योगदान व सहयोग पर चर्चा करना है। जिला अध्यक्ष संजू बरसैया ने जानकारी देते हुए कहा कि व्यापार मंडल एक लंबे समय से व्यापारियों के हित के लिए संघर्ष करता आया है ऐसे बहुत से विषय रहे जिस पर व्यापार मंडल ने आवाज उठाई और व्यापारियों को उसके विषय पर राहत मिली उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान हम सब मिलकर करेंगे और लगातार कार्य करते रहेंगे महामंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों व्यापार मंडल अपनी क्षमता का एहसास कराता आया है और यही कारण है कि व्यापारियों का विश्वास हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है व्यापारी को इसमें कई बार समस्याओं के हल मिले हैं ।




No comments