ads header

Breaking News

सीएम स्वेच्छा अनुदान में 5.25 लाख की सहायता राशि स्वीकृत गंभीर बीमारी से पीड़ित 7 लोगों का होगा उपचार

 सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा छतरपुर जिले के गंभीर बीमारी से पीड़ित 7 लोगों के बेहतर उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से 5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

विनोद पिता रामेश्वर प्रसाद निगम वार्ड क्र. 12 लवकुशनगर को 2 लाख, देवीदयाल पिता लुक्का अहिरवार ग्राम मनुरिया लौड़ी को 65 हजार, काशीराम पिता गोकुल वार्ड क्र. 03 सटई लखनगुवां को 70 हजार, वाकर पिता संमूर खान बिजावर, गजाधर पिता गनपत पटेल घटैरा और श्रीमती रमाबाई पति कल्लू ग्राम खजवा राजनगर प्रत्येक को 50-50 हजार, कस्तूरी बाई पति हल्काई कुशवाहा ग्राम जमुनिया विक्रमपुर को 40 हजार, आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


No comments