ads header

Breaking News

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर संगम तट पर संत सम्मलेन एवं साधु संतों का हुआ सम्मान

 *संत समाज ने सेवा  न्यास के संकल्पों एवं प्रकल्पों की भूरि भूरि तारीफ़ एवं शुभकामनायें *

मकर संक्रांति पर्व पर संकर्षणाचार्य महाराज के सानिध्य में न्यास द्वारा हुआ संतों व कार्यकर्ताओं का विशेष सम्मान

प्रयागराज! माघ मेला 2023 का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ इन दिनों प्रयागराज में  मां गंगा के संगम तट पर चल रहा है।जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान का सौभाग्य पा रहे हैं। मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र सहित कार्यकर्ताओं और न्यास से जुड़े समाजसेवियों ने इस अवसर पर गंगा मैया में शाही स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


*मेला अधिकारियों व कर्मियों का हुआ सम्मान *


प्रयागराज में सेवा न्यास पंडाल में कमिश्नर विजय विश्वास पंत, प्रयागराज डीएम संजय खत्री एवं माघ मेला अधिकारी अरविन्द सिंह (आईएएस) सम्मिलित रहे। उन्होंने न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र के सांस्कृतिक और समाजसेवी सेवा कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। सेवा न्यास द्वारा मेलाधिकारियों व कर्मियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुस्तकों से सम्मानित किया गया ।


*मकर संक्रांति पर संतों का हुआ सम्मान एवं न्यास पदाधिकारियों को  दिया उन्होंने आशीर्वाद *


पूज्य दद्दा जी पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास  के बहुविध सेवा और संकल्प को साकार करते हुए न्यास निरंतर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। मानव सेवा ही प्रभु सेवा है।इस  मूल मंत्र के साथ सेवा न्यास माघ मेला में सालाना संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए धार्मिक आध्यात्मिक आयोजन करती है।

    आज संत सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें जगद्गुरु स्वामी श्रीराघवाचार्य जी महाराज, स्वामी अखिलेश्वराचार्य जी महाराज सहित इस अवसर प्रदेश भर के प्रमुख संत समाज से अनेक संत पधारे। समारोह में साधु संतों को न्यास द्वारा दक्षिणा राशि, गरम शॉल एवं स्मृति चिन्ह के रूप में मॉं अन्नपूर्णा देवी व भगवान धन्वन्तरि का चित्र भेंट किया गया। अपने सम्बोधन में जगद्गुरु घनश्यामाचार्य जी महाराज ने कहा कि जो इस मेले में मां गंगा की कृपा रूपी माला ग्रहण करता है, वह मालामाल हो जाता है। उन्होंने कहा कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास अनेकानेक प्रकार के समाज सेवा कार्य कर करके अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत कर रहे हैं। वह जरूरतमंद भक्तों को श्रवण मशीन और चश्मा वितरित कर अति पुनीत कार्य कर रहे हैं । न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी के परिवार को  शुभाशीष देते हुए सभी संतों के साथ स्वामी नारायणाचार्य जी महाराज, स्वामी प्रशांताचार्य जी महाराज ने यूँ ही समाजसेवा में जुटे रहने का संकल्प जताया।


संक्रांति पर भक्तों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण कर  हुआ समरसता भोज:

    माघ मेला में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर न्यास के पंडाल में रामकथा भी चल रही है। जिसमें कथावाचक पं. राहुल जी महाराज ने रविवार को सती कथा का वर्णन किया। संक्रांति को खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन।कथा में कई राज्यों के साथ ही मध्यप्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सागर, सतना, रीवा सहित लगभग 17 जिलों के श्रद्धालु  भीम कुंड महाराज के नेतृत्व में सेवा न्यास पंडाल में मौजूद रहे।













No comments