ads header

Breaking News

स्वस्थ्य जीवन और अधिक मुनाफे के लिए करें प्राकृतिक खेती : कलेक्टर किसान कृषि में रासायनिक दवाईंयों व खादों का नहीं करें प्रयोग प्राकृतिक कृषि विकास योजना

 कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जीआर की अध्यक्षता में गुरुवार को प्राकृतिक कृषि योजनांतर्गत एक दिवसीय कृषक वैज्ञानिक एवं परिचर्चा संपन्न हुई। जिसमें किसानों को आमजन के स्वस्थ्य जीवन के साथ अधिक मुनाफे के लिए प्राकृतिक पद्धति से खेती कैसे करते हैं की जानकारी दी गई एवं प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री जीआर ने किसानों से परिचर्चा करते हुए कहा कि हम सभी प्राकृतिक खेती के बारे में चर्चा करते है, इसके लिए शासन द्वारा प्राकृतिक कृषि विकास योजना शुरू की गई है। जिसके लिए प्रथम चरण में जिले के 100 गांव को चिंहित किया गया है। किसान भाई इसका लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द पंजीयन करालें और योजना का लाभ लेते हुए प्राकृतिक खेती अपनाएं। इसके लिये हमें प्राकृतिक खेती कर रहे कृषकों से उनको होने वाले लाभ से रूबरू होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छतरपुर शहर के देरी रोड में फूड फोरेस्ट का निर्माण प्राकृतिक पद्धति से किया गया है जिसमें फलदार पौधे रोपे गये है, इसका भी किसान भाई भ्रमण करें और विधि समझें कि कम जमीन में अधिक मुनाफा कैसे कमा सकते हैं। जिसमें नये-नये तरीकों से प्लांटेशन किया गया है जिसकी देखभाल नेचुरल तरीके से की जा रही है।


प्राकृतिक खेती से उगाए गए प्रोडेक्ट की मांग अधिक


कलेक्टर श्री जीआर ने कहा कि आजकल नेचुरल प्रोडेक्ट की डिमांड ज्यादा है, जिसमें तीन से चार गुना फायदा होता है। प्रशासन द्वारा किसानों का फूड प्रोडेक्ट कंपनियों से टाइअप कराकर उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाएगा। शासन द्वारा किसानों के लिये विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक कृषि विकास योजना सरकार ने शुरू की है। जिसके माध्यम से प्राकृतिक कृषि पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसके अंतर्गत एक देशी गाय रखने पर 900 रुपये प्रतिमाह अनुदान सहायता दी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि हमें धीरे-धीरे रासायनिक खादों के प्रयोग को छोड़ना होगा और अधिक मुनाफे और स्वस्थ्य जीवन के लिये प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा। उन्होंने प्राकृतिक पद्धति से खेती करने वाले किसानों से चर्चा की एवं खेती करने की विधि एवं उत्पादन से होने वाले लाभ की जानकारी ली तथा प्रोडक्टों को देखा।

इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री मनोज कश्यप, कृषि वैज्ञानिक श्री राजीव सिंह सहित संबंधित अधिकारी और जिले के किसान भाई उपस्थित रहे। योजना की अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।




No comments