ads header

Breaking News

भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सेना भर्ती रैली

 जिला रोजगार अधिकारी छतरपुर ने बताया कि क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय (म.प्र. एवं छत्तीसगढ़) जबलपुर द्वारा म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर महिला सेना (जनरल ड्यूटी) की भर्ती रैली का आयोजन 19 से 22 अक्टूबर 2022 तक जबलपुर में किया जाना है। जिसके लिए 7 सितम्बर की शाम 5 बजे तक भारतीय सेना की बेवसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन करवाले वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 3 से 8 अक्टूबर तक ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 07612607637 पर संपर्क कर सकते हैं।


No comments