ads header

Breaking News

कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा-- भगवंतपुरा से गौरगांय तक निकले कांग्रेसी नेता---

 छतरपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के आह्वान पर देश भर में भारत जोड़ो यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में गुरूवार को छतरपुर जिले में भी भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की गई। यह यात्रा छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा से गौरगांय तक निकाली गई। इस यात्रा के दौरान संयोजक आबिद सिद्दीकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन पटेल, छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी सहित अनेक कांग्रेस नेता और ग्रामीण मौजूद रहे। 

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जनता से आह्वान किया कि देश में नफरत फैलाने वाली विचारधारा का साथ छोड़ें। देश में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर चर्चा करें जिसे भाजपा की सरकारें छिपाना चाहती हैं। इस मौके पर यात्रा के संयोजक आबिद सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान छतरपुर जिले में भी ऐसी यात्राएं निकाली जाएंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने जनता से अपील की है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी समाजों और वर्गों की एकजुटता जरूरी है। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य यही है कि हम भारतीय नफरत के जाल में न फंसकर एकता के सूत्र में बंधें। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन पटेल ने  भी आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि भाजपा ने अमीरों को अमीर बनाने का काम किया है इसलिए इस बार भाजपा की पूंजीवादी विचारधारा को हराने के लिए सभी समाज एकजुट हों। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, अनीस खान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि चन्द्रशेखर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, हनीफ खान, सेवादल से अजय सिंह, विनोद कल्लू मिश्रा, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा, एनएसयूआई से आदर्श रावत, निक्की पाठक, निशांत गौतम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, राजेन्द्र अग्रवाल, जीतू ठाकुर, आनंद ताम्रकार, विनोद सोनी, गौरी शंकर तिवारी, परमानंद विश्वकर्मा, सियाराम रावत, राजेश असाटी, महिला कांग्रेस से श्रीमती शिवानी चौरसिया, जानकी कुशवाहा, निधि पाठक, विजय रावत अवधेश सोना किया,सन्दीप मिश्रा, शिव प्रताप सिंह रमेश दुबे कपिल रिछारिया,प्रमोद यादव प्रदीप पाराशर, देवेंद्र अरजरिया, पवन रावत उपस्थित रहे।


No comments