ads header

Breaking News

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान से छात्रों में प्रस्ननता प्रभारी प्राचार्या का किया सम्मान मेधावी छात्रों में खुशी की लहर

 सतना 25 जुलाई! पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।माता सरस्वती की वंदना छात्र छात्राओं ने की ।तदुपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती लता शर्मा का न्यास की ओर से श्रीमती मनीषा सिंह, न्यास के वरिष्ठ सदस्य अशोक गुप्ता  एवं न्यास के कार्यकर्ताओं ने बच्चों में अच्छे संस्कार एवं  अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया। 

   शासकीय हाई स्कूल टिकुरिया टोला सतना में प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । 

     न्यास की ओर से मुख्य वक्ता श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि बच्चों यह बताओ पहले कि कभी आप लोगों ने पेड़ों के लिए एंबुलेंस सुनी है। बच्चों ने कहा नहीं। मनीषा सिंह ने कहा कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा पौधों की देखभाल के लिए ग्रीन एंबुलेंस चलाई जा रही है। अपना सपना हरा सतना कार्यक्रम में पेड़ लगाने का काम चल रहा है ।जिसके द्वारा वृक्षों की देखभाल 5 वर्षों तक की जायेगी  ।उस ग्रीन एंबुलेंस में गैंती, फवड़ा पानी,खाद की व्यवस्था है। आप अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण अवश्य करें। हरा-भरा सतना  अभियान में सेवा न्यास का सहयोग करें। 

    सेवा न्यास के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक गुप्ता जी ने कहा कि कक्षा 10वीं एवं 11वीं के छात्र छात्राओं को प्रथम द्वितीय स्थान अर्जित करने पर छात्र-छात्राओं को न्यास परिवार द्वारा प्रतिभा सम्मान किया गया। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। 

    सफल कार्यक्रम का संचालन राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया ।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विजय दुबे ने  किया। 

 इनकी रही उपस्थिति : 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकुरिया टोला  के प्रमुख रुप से श्रीमती रंजना सिंह, उमेश कुमार गौतम, सुनील शर्मा, उषा किरण पटेल, रेखा सिंह , देशराज प्रजापति, श्रीमती सुधा सोनी,मंजुला तिवारी, स्मिता सिंह, नीतू सिंह, नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी , शशि भूषण ओमा, नरेंद्र सिंह, राम लखन वर्मा, करुणा सिंह, अनुपमा सोनी, अनीता पाठक, बालकृष्ण सोनी, श्रीमती स्नेह लता सिंह, पुष्पा पाठक, सुमन शुक्ला, दीपा शुक्ला, सुरेश कुमार सोनी, भरत प्रसाद मिश्र, विनोद कुमार सेन ,संजू लता त्रिपाठी,  गया प्रसाद द्विवेदी रश्मि रूसिया, सुनीता यादव सादरी बेगम, सविता त्रिपाठी, प्रभा त्रिपाठी माननीया सक्सेना, राजकुमार चौरसिया, संजय कुमार श्रीवास्तव, बिहारी लाल साहू , संतोष कुमार बर्मन शिव बिहारी प्रजापति , यशवर्धन सिंह एवं न्यास कार्यकर्ता श्याम लाल गुप्ता श्यामू, नितिन मिश्रा, अनिल सैनी, नीलम गुप्ता, माधवी विश्वकर्मा एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।





No comments