ads header

Breaking News

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश का जनजातीय वर्ग कांग्रेस से नाराज: मंत्री भूपेन्द्र सिंह जनजातीय समुदायों की नाराजगी कांग्रेस को मंहगी पड़ेगी: मंत्री भूपेंद्र सिंह

 भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह कांग्रेस ने देश के जनजातीय समुदाय की जनभावनाओं के खिलाफ काम किया है उससे देश का पूरा जनजातीय समाज कांग्रेस से नाराज है। उनकी इस नाराजगी से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

     मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहां कहा है कि कांग्रेस ने 50 साल तक जनजातियों को मात्र वोट बैंक समझा और उनके हितों व भावनाओं का शोषण किया। कांग्रेस ने  जनजातीय महिला का राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह विरोध किया उससे कांग्रेस की नीयत स्पष्ट हो गई। मध्यप्रदेश में विपक्षी विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर बोलते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि क्रॉस वोटिंग से पूरी विपक्षी एकता खंडित होकर सामने आ गई।


अदभुत आवाज से धर्मेन्द्र रैंकवार सागर, बाँदरी


No comments