ads header

Breaking News

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा की एतिहासिक जीत पर मतदाताओं का आभार माना जनता ने विकास को चुना: मंत्री भूपेंद्र सिंह

 सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सभी मतदाताओं  को बधाई दी और आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि महापौर और 40 भाजपा पार्षदों को चुन कर जिस आत्मीय भाव से सागर की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है उसके अनुरूप ही जनता से किए गए वायदों संकल्पों को पूरा किया जाएगा। 


     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की यह चौतरफा विजय इस तथ्य को स्थापित करती है कि जनता सिर्फ विकास को महत्व देती है। 


     मंत्री श्री सिंह ने विजयी महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और सभी विजयी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के विकास के एजेंडे  पर आमजन की मुहर लगी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भाजपा ने कठिन समय में जनता की जो सेवा की उसका प्रतिदान भाजपा को मिला है। भाजपा के कार्यकर्ता और संगठन को इस बात का श्रेय जाता है कि भाजपा की नीति और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक उन्होंने जनता तक पहुंचाया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि  जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर जवाबदेही से जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।


अदभुत आवाज से धर्मेन्द्र रैंकवार सागर, बाँदरी




No comments