ads header

Breaking News

एक साल के बाद नया सागर देखने मिलेगाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह तिली वार्ड में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन

 सागर। भारतीय जनता पार्टी की यह सोच है कि देश में परिवार वाद नहीं होना चाहिए। देश में जितनी भी परिवारवाद वाली राजनैतिक पार्टी हैं वो धीरे-धीरे समाप्त होतीं जा रही हैं। आज लालू यादव, मुलायम सिंह और मायावती की पार्टियों की क्या हालत है ये सब आप सब जानते हैं। जितनी भी परिवार के नाम पर चलने वाली राजनैतिक पार्टियां थी उनको देश की जनता ने नकार दिया। यह उद्गार प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने तिली वार्ड में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में कही।


     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जिस भी गरीब बेटा-बेटी को डाॅक्टर की पढ़ाई, इंजीनियरिंग की पढ़ाई या अन्य कोई पढ़ाई करना है उसकी पढ़ाई की पूरी फीस मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भरेगी। ऐसे अनेक गरीब बच्चों की फीस भरने का काम हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की भाजपा सरकार कर रही है।


     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नगर निगम में पैसा दो जगह से आता है, एक केन्द्र और दूसरा राज्य। केन्द्र और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकारें है। आप कांग्रेस के लोगों से पूछे कि वो विकास के लिए पैसा कहा से लाएंगे? क्या इससे सागर का विकास प्रभावित नहीं होगा। इसलिए सागर के विकास के लिए ये जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और पार्षद प्रत्याशी मनोज चैरसिया को जिताएं। 


     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं सागर में पैसे की कमी नहीं आने दूंगा। संयोग से मैं नगरीय विकास विभाग का मंत्री भी हूं, मैं आपसे वादा करता हूं कि आज हमारे इतने सारे काम चल रहे हैं, एक साल के बाद नया सागर देखने मिलेगा। हम लोग विकास की राजनीति करते हैं। इसलिए मेरा आप सब से आग्रह है कि आप सभी लोग भारतीय जनता पार्टी को जिताएं। 


     मंत्री श्री सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनों से आग्रह किया कि वे






हाथों में कमल के फूल की मेहदी लगाकर सभी महिला मतदाता बहनों को वोट डालने के लिए भेजें। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव एवं अन्य महिला मोर्चा कार्यकर्ता पहले से अपने हाथों में मेहदी से कमल का फूल बनाए थीं। 


     हितग्राही सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, मुन्ना रावत, डा. सुखदेव मिर, नेवी जैन, अजय दुबे, राधिप्रसाद गौतम, पार्षद प्रत्याशी मनोज चैरसिया, अनुराग प्यासी, विनय मिश्रा, दशरथ तिवारी, सचिन शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, संध्या भार्गव, सौरभ असाटी, विजय चैरसिया, भरत तिवारी, अंकित दुबे, संगीता चैरसिया, द्रोपदी चैरसिया, क्रांति बाई, रमा चैरसिया सहित अनेक भाजपा नेता एवं वार्डवासी उपस्थित थे। 


अदभुत आवाज से धर्मेन्द्र रैंकवार सागर, बाँदरी

No comments