ads header

Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर पं गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने पृथ्वी, जल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 शासकीय इंदिरा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण कर दिलाया संकल्प : प्राचार्या नीलम रिछारिया *


*सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने हरा भरा सतना का नारा किया बुलंद: प्राचार्य गुप्ता *


सतना 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आज दो कार्यक्रम आयोजित किये गये।शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय स्वशासी महाविद्यालय गहरा नीला परिसर में सेवा  न्यास कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया।अपना सपना-   हरा भरा सतना  लक्ष्य है अपना का  उद्देश्य यह है कि शहर को हरा भरा करना व पूरे शहर में हरियाली लाना है ।जिससे कि शुद्ध वातावरण बनाया जा सके। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति हो सके व हमारा शहर स्वस्थ रहे।

      वृक्षारोपण अभियान में पर्यावरण को संरक्षण करने का संकल्प लिया गया।इस दौरान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस गुप्ता ने कहा कि हमारे शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि मानव को पृथ्वी, जल, पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि मानव जीवन पंच तत्वों से बना हुआ है।  गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर नीलम रिछारिया जी ने कहा कि हम सबको प्रकृति से उपहार स्वरूप में मिली हुई पर्यावरण की सौग़ात एवं वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए। क्योंकि वृक्षों के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। सभी त्यौहार प्रकृति पूजा पर आधारित हैं ।यह वैज्ञानिक पद्धति है और पं. गणेश प्रसाद मिश्र जी ने अपने जीवन में बुंदेलखंड भर में पेड़ लगाने का कार्य किया है। आज उनसे प्रेरणा लेकर बहुत बढ़िया कार्य सेवा न्यास के तत्वावधान में हो रहा है।समाज शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एस सी राय जी ने कहा कि अपने कालेज परिसर की पुष्प वाटिका में प्रतिदिन छात्र छात्राओं को वृक्षों की सेवा करना चाहिए व उनका संरक्षण करना चाहिए। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना के प्रमुख अर्जुन तिवारी ने कहा कि न्यास कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन वृक्षों के संरक्षण के लिए व उनकी देखरेख सेवा के लिए न्यास कार्यकर्ताओं की टोली ग्रीन एंबुलेंस के माध्यम से रोपण किए गए पौधों को पानी, खाद डालकर उनकी सेवा की जा रही है ।आप सभी छात्र-छात्राओं को भी अपने अपने घरों के आसपास पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। न्यास के सक्रिय कार्यकर्ता कृष्णा पांडे ने कहा कि हम अपने परिवार के सदस्यों के जन्म दिवस व अन्य  अवसरों पर वृक्षारोपण करते हैं, ग्रीन एंबुलेंस के द्वारा उन वृक्षों की सेवा निरंतर हो रही है। 

न्यास की स्वच्छता प्रमुख मनीषा सिंह ने कहा कि आज हम सब न्यास कार्यकर्ता व कॉलेज स्टाफ छात्र-छात्राएं शपथ लेते हैं कि हम अपने अपने जन्मदिवस पर एक वृक्ष का रोपण हर वर्ष अवश्य करेंगे।वक्षों को बच्चे की तरह पालना होता है।सेवा न्यास के संकल्प में इसलिए  5 वर्षों तक रोपण किए गए पौधे की सेवा करने का वचन दिया है। ग्रीन एंबुलेंस शहर के नौ जोनों में प्रतिदिन भ्रमण करती है। हम जहां निवास करते हैं उस दिन पार्कों में पहुंचकर रोपण किए गए पौधों के स्थल में जाकर ग्रीन एंबुलेंस के माध्यम से पौधों की सेवा करेंगे। 


 इनकी रही उपस्थिति 

डॉ आर. एस. गुप्ता प्राचार्य, डॉक्टर एस सी राय विभागाध्यक्ष समाज कार्य विभाग, डॉक्टर भास्कर चौरसिया एनएसएस अधिकारी, राजीव व्यास, अजय मिश्रा, रेणु कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, प्रज्ञा द्विवेदी, सुधा पांडे, पूजा साकेत, आकाश तिवारी, अतुल कुमार, अनुराग तिवारी, काजल विश्वकर्मा, अर्जुन तिवारी, कृष्णा पांडे, श्रीमती मनीषा सिंह, रश्मि सैनी, महेंद्र तिवारी, नीलम गुप्ता, राजेश त्रिपाठी नीलू , सीलम सैनी एवं शहर के पर्यावरण प्रेमी राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं तथा न्यास कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





No comments