ads header

Breaking News

पत्नी हत्या का प्रयास करने बाले आरोपी पति को घुवारा पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायालय में किया पेश।

  दिनांक 01मई 2022 को दोपहर करीबन 04.30 बजे एक घायल अवस्था मे एक महिला घुवारा के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में मिली थी जो मरणासन्न अवस्था मे पड़ी हुई थी जैसे ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई, पुलिस ने तत्काल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल डायल 100 में रखकर जिला अस्पताल टीकमगढ़ रवाना किया जहां महिला का इलाज घुवारा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपास्थिति कराया गया।महिला की नाक एवं गले मे घाव होने के चहरा लहूलुहान था जिस कारण महिला की शिनाख्त नही हो सकी थी।एवं अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना भगवा में अपराध क्रमांक 78/22 धारा 307 ipc का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

           अज्ञात महिला की शिनाख्ती एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सचिन शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में और sdop महोदय बड़ामलहरा राजाराम साहू के निर्देशन में महिला शिनाख्ती के संबंध में न्यूज़ चैनल और अखबारों में खबर प्रकाशित की गई।जो महिला की पहचान अनीता आदिवासी पति धनीराम निवासी ग्राम चमरिया थाना बक्सवाहा के रूप में हुई।जो  बक्सवाहा पुलिस की मदद से महिला के पति धनीराम आदिवासी पिता तातू आदिवासी उम्र 35 साल निवासी ग्राम चमरिया थाना बक्सवाहा को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई,तो  आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण घुवारा में मारपीट कर अपने घर भाग जाना बताया।

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बड़ामलहरा पेश किया गया।जहाँ से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 महिला की शिनाख्ती एवं आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधि0/कर्म- उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार उपथाना प्रभारी घुवारा, उप निरीक्षक सेवकराम डागोर, asi धनीराम तिवारी,प्रधान आरक्षक गोपाल सिंह, रामप्रकाश, आरक्षक अविनाश, अनिल, राजकुमार, विजय,वीरेन्द्र, देव कुमार की अहम भूमिका रही।


No comments