ads header

Breaking News

नौगॉव पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामलें 05 वर्ष से फरार 2000/- रूप्ये के इनामी को दबोचा

 जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर, श्री सचिन शर्मा द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान के क्रम में निरी0 संजय बेदिया, थाना प्रभारी नौगॉव को थाना के अप0क्र0-47/17 धारा 307,34 ता0हि0 25/27 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी ब्रजकिशोर चौबे निवासी ग्राम बंछौरा के संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई जो सूचना पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिंह के कुशल निर्देशन एवं एसडीओपी नौगॉव श्री कमल कुमार जैन के मार्गदर्शन में आरोपी ब्रजकिशोर पिता शंभूदयाल चौबे उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बंछौरा थाना नौगाँव जिला छतरपुर को गिरफतार कर बाद कार्यवाही माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त आरोपी पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर द्वारा 2000/- का इनाम उद्घोषित किया गया था। आरोपी उपरोक्त करीब 05 वर्ष से फरार चल रहा था। 

गौरतलब है कि दिनॉक 17.02.17 को ब्रजकिशोर चौबे द्वारा अपने साथियों मूरत सिंह सेंगर एवं पप्पू सिंह सेंगर के साथ फरियादी सम्मर सिंह पर जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया था जिस पर थाना नौगॉव में अप0क्र0-47/17 धारा 307,34 ताहि0 का पंजीबद्ध किया गया था। मामलें में 02 अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है। 

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी0का0 संजय बेदिया, थाना प्रभारी नौगॉव, उ0नि0 संजय पाण्डेय, उ0नि0 शेर जंग खान, स0उ0नि0 ज्ञान सिंह, आर0 धीरेन्द्र सिंह राजावत, दीपक साहू, आर0 भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह, अनिल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments