ads header

Breaking News

कलेक्टर के निर्देश पर माफिया अभियान अंतर्गत राशन माफियाओं पर दर्ज हुई एफआईआर

 जांच में लगभग 6 लाख कीमत के खाद्यान्न का पाया गया गबन

-----                                                           कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जी आर के निर्देशन में कुछ दिन पूर्व एसडीएम लवकुशनगर द्वारा पीडीएस दुकान ठकुर्रा तहसील गौरिहार को सील किया था तथा तहसीलदार और जेएसओ को संयुक्त रूप से जांच के आदेश दिये थे जिसमें जांच उपरांत लगभग 213 क्विंटल गेंहू, 35 क्विंटल चावल, 10 क्विंटल नमक, 90 किलो शक्कर, 425 लीटर केरोसीन तेल (लगभग 6 लाख के खादान्न) का गबन हेराफेरी की पाई गई जिसमें रामचन्द्र पटेल प्रबंधक/विक्रेता तथा  कुबेर पटेल सहायक विक्रेता के खिलाफ जेएसओ द्वारा गौरिहार थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई। माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।


No comments