ads header

Breaking News

विश्व महिला दिवस पर रेंज अधिकारियों ने किया महिला श्रमिको का सम्मान

 -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज पन्ना टाइगर रिजर्व वनपरिक्षेञ किशनगढ़ रेंज प्रबंधन द्वारा नवाचार के तहत परिक्षेत्र में तैनात विभिन्न महिला कर्मचारियों का सम्मान किया,किशनगढ़ बफ़र के घुघरी में आयोजित नारी शक्ति के सम्मान में आयोजित समारोह में अधीक्षक केन घड़ियाल खुजराहो राजवेंद्र मिश्रा,वनपरिक्षेत्र अधिकारी अरविंद केन ने महिला श्रमिकों का पुष्पमालाओं से सम्मान कर सभी को पानी के बॉटल आदि उपहार भेंट किये गए।

कार्यक्रम में अनिता यादव,सरोज दुबे ,सीता बाई सहित कई श्रमिकों ने सम्मान पाकर आयोजको को धन्यवाद दिया,साथ ही पर्यटन की संभावनाओं को घुघरी,भोरखुआ क्षेत्र में विकसित किये जा रहे सेल्फी पोंइट्स आदि की फोटोग्राफी की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिकक्षक केन घड़ियाल खजुराहो राजवेंद्र मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिला दिवस पर सभी मातृ शक्ति को नमन करते हुए यह छोटा सा सम्मान करके हम सभी गौरवांवित है,ऐसे आईजनो से समाज मे महिलाओं को सम्मान मिलता, महिलाएं सभी जगह समान रूप से प्रतिभागी बने ऐसी कामना है

वंही वनपरिक्षेत्र अधिकारी अरविंद केन ने कहा कि हमारे परिक्षेत्रं में कार्य करने वाली महिला कर्मचारी लगातार सेवाएं देती हैं, किसी भी सेक्टर या कार्य मे हमारी महिला कर्मचारी लगातार कार्य करती जिससे हम और अधिक बेहतर कर पाते हैं।टाइगर रिजर्व प्रबंधन के सभी कार्यों में गति और विकास के लिए आप सभी का योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम में इको विकास समिति घुघरी के पदाधिकारियों और वन अमले की उपस्थिति रही।

बिजावर संवाददाता राहुल कुडेरिया













No comments