ads header

Breaking News

बन परिक्षेत्र ने रोपे पौधे

 बक्सवाहा/वन अमले ने  शनिवार को बक्सवाहा रेंज की डिपो में  वन परिक्षेत्र अधिकारी एसके सचान के नेतृत्व में वन अमले की टीम ने  पौधरोपण किया। 

पौधरोपण अभियान की शुरुआत वन परिक्षेत्र अधिकारी एसके सचान, ने अपने अमले के साथ कई प्रजाति के पोधे रोपित किए  जिनमें आंवला, सफेदा, दरेक, रवर , नीम, जैसे कई प्रजाति के पोेधे रोपित  हुए। वन परीक्षेत्र अधिकारी एसके सचान ने कहा  कि उजड़ते जंगलों और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है इसके लिए वन विभाग की ओर अधिक से अधिक पौधरोपण रोपित करने का प्रयास रहता है पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति आम लोगों को जागरूक होने के लिए विभाग की ओर से अभियान भी चलाए जा जाते हैं वर्तमान समय में जंगल सिमटते जा रहे है पेड़ पौधों की संख्या भी घटती जा रही है इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आ रहे है इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है सभी लोगों को पौधरोपण के लिए आगे आना होगा सभी की सहभागिता से ही पौधरोपण अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है।।  वन परिक्षेत्र के अधिकारी निरंतर पौधे को रोपित कर उनकी निगरानी भी लगातार कर रहे हैं।


No comments