ads header

Breaking News

पर्यटन में महिलाओं की भागीदारी को लेकर खजुराहो में हुआ मंथन...

 खजुराहो में एमपी टूरिज्म के होटल पायल में टूरिस्ट ट्रेड में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आधार संस्था के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो इस हेतु विचार मंथन किया गया ।         आज की इस बैठक में राजनगर अनुविभागीय अधिकारी श्री डी.पी द्विवेदी की उपस्थिति में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किया, इस अवसर पर टूरिस्ट ट्रेड से जुड़े हुए लोग भी उपस्थित रहे ।                                                       राजनगर अनुविभागीय अधिकारी श्री डी.पी दुबे जी ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के संदर्भ में आयोजित इस बैठक के माध्यम से तय किया गया कि महिलाओं को होटल मैनेजमेंट , ई रिक्शा, सिलाई मशीन, सिटी स्पोलर, गाइड, पार्लर, हाउसकीपिंग सहित विभिन्न पर्यटन क्षेत्र से जुड़ जो भी स्कोप  हैं उन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो इस हेतु विचार विमर्श किया गया, वहीं आधार संस्था की मेहरूम सिद्धकी ने कहा कि खजुराहो संकुल में सम्मिलित पन्ना, अजयगढ़, मढ़ला, सतना, मैहर, मुकुंदपुर व चित्रकूट को सम्मिलित किया गया है जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास रहेगा ।                                              आज की इस बैठक में प्रमुख रूप से नगर परिषद खजुराहो के सीएमओ श्री बसंत चतुर्वेदी, खजुराहो थाना प्रभारी याकूब खान , बीआरसी राजनगर के.के अग्निहोत्री, महिला बाल विकास विभाग से रजनी शुक्ला, वरिष्ठ गाइड अनुराग शुक्ला , भाजपा नेता दिनेश गौतम तथा स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश टूरिज्म, आर्कलॉजिकल तथा टूरिस्ट ट्रेड से जुड़े हुए और भी अन्य कई लोग समाजसेवी तथा नगर के गणमान्य जन उपस्थित थे ।     



No comments