ads header

Breaking News

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास कार्यालय नेह निकुंज में हुआ झंडा वंदन समारोह *

 


   *सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने दिल्ली से वर्चुअल जुड़कर आजादी के अमृत महोत्सव पर नागरिकों को मूल कर्तव्यों का स्मरण  कराया * 


 73 वॉं  गणतंत्र दिवस पर सामग्री वितरण समारोह संपन्न 


सतना 26 जनवरी! पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास कार्यालय नेह कुंज रीवा रोड में न्यास के संयोजक अभिनव रंजन त्रिपाठी ने झंडा फहराकर  सभी ने राष्ट्रगान गाया।

  न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने दिल्ली से ऑनलाइन जुड़कर संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर 75 वाँ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।न्यास के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रप्रेम देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और किये जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की। 


मूल कर्तव्यों को स्मरण कराया


आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का वाचन  करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को मूल कर्तव्यों के 11 बिंदुओं को सदैव याद रखना चाहिए ।उन्होंने न्यास  के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन वर्चुअल संबोधित भी किया। मूल कर्तव्यों की चर्चा करते हुये  डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि हम सभी संविधान का पालन करें, उनके आदर्शों, संस्थाओं राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान का आदर करें। 

  स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को अपने हृदय में संजोएँ रखें और उनका पालन करें, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्य बनाये रखें, देश की रक्षा करें और आवाहन किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें। भारत के सभी लोगों में समरसता, समानता और प्रभुता की भावना का निर्माण करें ।

   जो धर्म, भाषा, प्रदेश एवं वर्ग पर आधारित सभी भेदभाव से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हैं। 

   हमारी सामाजिक गौरवशाली परंपराओं को समझें और उसका परीक्षण करें। प्राकृतिक पर्यावरण की जिसके अंतर्गत वन, झील ,नदी और वन जीव उनकी रक्षा करें, उनका संवर्धन करें और प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखें।    


वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानव वाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें। सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा रखें और हिंसा से दूर रहें।व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत प्रयास करें जिससे राष्ट्र निरंतर बढ़ते हुए प्रयत्न और नई ऊंचाइयों को छू ले। यदि माता पिता या संरक्षक हैं तो 6 से 14 वर्ष की आयु वाले अपने यथा स्थिति बालक या प्रतिपालक के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करें। 

   *रंगोली बनाकर दिया अमृत संदेश *

   न्यास की स्वच्छता प्रमुख श्रीमती मनीषा सिंह की टीम ने रंगोली बनाकर कार्यक्रम में सभी को मिष्ठान वितरण किया।गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज में शामिल तीनों रंगों एवं चक्र के बारे में विस्तार से बताया ।उन्होंने कहा कि केसरिया त्याग का प्रतीक है , सफेद शांति का प्रतीक है और हरा रंग खुशहाली का प्रतीक है।आज के झंडा वंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बच्चों को तिरंगा का बैच भेंट कर मिष्ठान वितरण किया गया। गणतंत्र दिवस अमर रहे, अमर रहे, के नारों  के साथ गरिमा पूर्ण ढंग से  संपन्न हुआ। 

    

 बगहा सेवा बस्ती में हुआ मास्क वितरण 

      पं. गणेश प्रसाद मिश्र  सेवा न्यास के मास्क वितरण प्रमुख बालकृष्ण शुक्ला बेटा जी ने कार्यकर्ताओं के साथ सेवा बस्तियों में जाकर कोरोना महामारी से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया।टीकाकरण के लिए आम जनमानस को जागरूक किया। गरीब असहाय लोगों को मास्क एवं कंबल  वितरण किया गया। न्यास द्वारा 31 दिसंबर से हरेक दिन ज़रूरतमंदों को शहर भर में कंबल बॉंटे जा रहे हैं।हमारे कार्यालय से कोई भी व्यक्ति कंबल प्राप्त कर सकता है।


 स्वच्छता अभियान में नारी शक्ति को कंबल, मास्क एवं सेनेटरी पैड बाँटकर किया जागरूक 


      गणतंत्र दिवस के पुनीत पर्व पर सतना के नई  बस्ती क्षेत्र में महिला कार्यकर्ताओं ने गरीब असहाय जरूरतमंदों को मास्क व कंबल वितरण करते हुए कोरोना महामारी से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। न्यास की बहनों द्वारा महिला स्वच्छता अभियान चलाकर निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कर आने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।न्यास की स्वच्छता प्रमुख श्रीमती मनीषा सिंह जी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला स्वच्छता अभियान अंतर्गत किशोरियों और महिलाओं को  स्वच्छता की जानकारी देते हुए निशुल्क सेनेटरी पैड, मास्क एवं  पंपलेट वितरण किये।


श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि स्वथ्य शरीर ही पहली माया है।हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारे बच्चे हमारा परिवार भी स्वस्थ रहेगा। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की  महिलाओं ने बीते दिनों में मुख्तियार गंज की निचली बस्तियों में भी जाकर मास्क और पैड का वितरण किया।


 इनकी रही उपस्थिति 

न्यास के संयोजक अभिनव रंजन त्रिपाठी, स्वच्छता प्रमुख श्रीमती मनीषा सिंह, प्रचार प्रमुख राजेश त्रिपाठी नीलू, मास्क वितरण प्रमुख बालकृष्ण शुक्ला बेटा, अर्जुन तिवारी, राजीव व्यास, न्यास के खेल प्रमुख अजय मिश्रा, न्यास के वाचनालय प्रमुख अरविंद सिंह पप्पू , रमाकांत गौतम, शैलेश शास्त्री, राकेश दहिया, कुष्मेंद्र बागरी, बी.के. शुक्ला, नंदकिशोर मिश्रा, देशराज बागरी, सविता मलैया ,निशा त्रिपाठी , सुनीता चौरसिया, विमला सिंह, आकांक्षा गुप्ता, अंजना गहरवार, नेहा गहरवार, गायत्री गहरवार, नीलम गुप्ता, सीलम सैनी, एवं पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





No comments